मिडिल ईस्ट में हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं. इजरायल-अमेरिका और ईरान में जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं. इसी बीच इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने न्यूज 24 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की. News24 के सीनियर एंकर मानक गुप्ता को दिए इंटरव्यू में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि ईरान अगर शर्तें मान लेगा तो सीजफायर तय है. इजरायली राजदूत ने कहा कि ईरान को अमेरिका की बात माननी ही होगी और वो इजरायल को खत्म करने की जिद्द छोड़ दे.
ये भी पढ़ें: ‘दो बार खा चुके हैं धोखा…’, ईरान ने खारिज की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की शर्तें
भारत की भूमिका पर क्या बोले अजार?
इजरायली राजदूत रूवेन ने न्यूज 24 को बताया कि ईरान के साथ मध्यस्थता पर बात चल रही है, जिसका नेतृत्व अमेरिका कर रहा है. इसमें कई देश अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन भारत इस बीच बातचीत में शामिल नहीं दिखता. जब इजरायली राजदूत से ये पूछा गया कि क्या इंडिया को क्लियर स्टैंड रखना चाहिए, तो उन्होंने जवाब दिया कि भारत इजरायल का करीबी दोस्त है, इस पर उन्हें गर्व है, मिडिल ईस्ट संकट पर भारत का स्टैंड बहुत अच्छा है. पीएम मोदी की इजरायल यात्रा शानदार रही है. उन्होंने ये भी कहा कि साफ किया कि पीएम मोदी करीब से मिडिल ईस्ट की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और इजरायल लगातार उन्हें अपडेट दे रहा है. उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इजरायल से संपर्क में हैं. सीनियर एंकर मानक गुप्ता ने रूवेन अजार से खास बातचीत करते हुए पूछा कि उन्हें क्या लगता है कि भारत ने खुलकर समर्थन क्यों नहीं दिया, तो उन्होंने कहा कि कभी -कभी कुछ देश इंटरनेशनल रिश्तों को अहमियत देते हैं. ये उनकी अपनी च्वॉइस होती है. रूवेन अजार ने कहा कि भारत के ईरान और इजरायल दोनों से संबंध है. उन्होंने कहा कि इजरायल को जरूरत नहीं कि इंडिया उनका हाथ पकड़कर साथ दे. अजार ने कहा कि इजरायल भारत के फैसले की इज्जत करता है.
‘इजरायल युद्ध जीत रहा है’
रूवेन अजार ने कहा कि ईरान इजरायल पर आतंकी हमले करना बंद कर दे. उन्होंने कहा कि ईजरायल को सिर्फ नतीजे से मतलब है और वो पूरी तरह सीजफायर के लिए तैयार है. न्यूज 24 के एंकर मानक गुप्ता ने जब उनसे पूछा कि क्या वो युद्ध जीत रहे हैं, तो रूवेन अजार ने कहा कि ईरान के आसमान पर इजरायल का कब्जा है और वो बेशक युद्ध जीत रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईरान में बहुत कम ताकत बची है, वो अब 10-15 मिसाइलें दाग रहा है. रूवेन अजार ने कहा कि खामेनेई शासन ने ईरान को बर्बाद कर दिया. उन्होंने कहा कि खामेनेई शासन में कई मासूम लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया. रूवेन अजार ने कहा कि ईरान को परमाणु हमले से रोकने के लिए इजरायल ने उसपर अटैक किया. इजरायली राजदूत ने कहा कि ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम पहाड़ों में छिपा रखा है, उससे अब हमला नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को ईरान से बड़ा झटका, नहीं दी SELEN जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
16 mins agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
31 mins agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
2 hrs agoLIVE: राहुल गांधी बोले- 'जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं'
4 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
12 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
17 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines