Researchers found ancient city in Amazon: अमेजन के जंगल दुनियाभर के लोगों के लिए रहस्य का विषय रहे हैं। क्योंकि यहां कई ऐसे जानवर और पशु पाए जाते हैं जो दुनिया में कहीं और नहीं मिलते हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े और घने जंगलों में से एक है। ये जंगल दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के 9 देशों तक फैला हुआ है। इस जंगल में कई खतरनाक जानवर रहते हैं। अमेजन में एक बहुत बड़ा और पुराना शहर मिला है। यह शहर हजारों सालों से हरे भरे पेड़-पौधों के बीच छिपा हुआ था और दुनिया को इसका कुछ भी पता नहीं है।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस नए जंगल की खोज से हमें वहां रहने वाले लोगों के इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी। पूर्वी इक्वाडोर के उपानो क्षेत्र में घर और प्लाजा सड़कों और नहरों के एक आश्चर्यजनक नेटवर्क से जुड़े हुए थे। इस क्षेत्र के आसपास एक ज्वालामुखी भी है। माना जाता है कि लोग एक जगह स्थायी नहीं रहते थे जबकि एक जगह से दूसरे जगह घूमते रहते थे या अमेजन में छोटी बस्तियों में रहते थे।
ये भी पढ़ें-Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले क्या-क्या अनुष्ठान होंगे, मुख्य पुजारी ने दी जानकारी
रिसर्च का नेतृत्व करने वाले फ्रांस में राष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र में जांच निदेशक प्रोफेसर स्टीफन रोस्टेन कहते हैं, “यह अमेज़ॅन में हमारे द्वारा ज्ञात किसी भी अन्य साइट से पुरानी है। सभ्यता के बारे में हमारा दृष्टिकोण यूरोकेंद्रित है, लेकिन इससे पता चलता है कि संस्कृति और सभ्यता क्या है, इसके बारे में हमें अपना विचार बदलना होगा।
रहते थे शहरी समाजों में
वहीं सह-लेखक एंटोनी डोरिसन का कहना है कि यह अमेजन के लोगों की संस्कृतियों को देखने के तरीके को बदल देता है। क्योंकि इसके पहले माना जाता था कि ज्यादातर लोग झोपड़ियों में रहते थे लेकिन नए शहर के मिलने से पता चलता है कि वे शहरी समाजों में रहते थे।
कितने लोग रहते थे वहां
पुरातत्वविदों के का कहना है कि यह शहर लगभग 2,500 साल पहले बनाया गया था और लोग 1,000 साल तक वहां रहे थे। हालांकि अभी यह अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि वहां कितने लोग रहते थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि वहां एक लाख लोग न भी रहते हों तो कम से कम 10 हजार लोग तो रहते ही होंगे। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस शहर में कई घर रहे होंगे। इसमें एक परिसर और बड़ा मंच भी है जिसे पहाड़ियों को काटकर और ऊपर मिट्टी का एक मंच बनाकर बनाया गया था।
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
6 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines