Republic Day Parade 2026: अगर आप भी 26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य गणतंत्र दिवस परेड को अपनी आंखों से देखने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़े अहम कार्यक्रमों के टिकटों की बिक्री की तारीखों का ऐलान कर दिया है. तय शेड्यूल के मुताबिक, परेड से लेकर बीटिंग रिट्रीट तक, हर बड़े आयोजन के टिकट अब आम लोग खरीद सकेंगे.
Republic Day Parade 2026 टिकट बुकिंग का तरीका
कब से शुरू होगी टिकट की बिक्री
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, गणतंत्र दिवस 2026 से जुड़े कार्यक्रमों के टिकटों की बिक्री 5 जनवरी 2026 से शुरू होगी. टिकट 14 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेंगे. बिक्री रोजाना सुबह 9 बजे से शुरू होगी और तय कोटा खत्म होने तक चलेगी. ऐसे में इच्छुक दर्शकों को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते टिकट खरीद लें.
गणतंत्र दिवस परेड के टिकट की कीमत
26 जनवरी 2026 को होने वाली मुख्य गणतंत्र दिवस परेड के टिकट दो कैटेगरी में मिलेंगे. पहली कैटेगरी का टिकट 100 रुपये का होगा, जबकि दूसरी कैटेगरी के टिकट 20 रुपये में उपलब्ध रहेंगे. कम कीमत वाले टिकट आम दर्शकों को ध्यान में रखकर रखे गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस राष्ट्रीय आयोजन का हिस्सा बन सकें.
बीटिंग रिट्रीट और फुल ड्रेस रिहर्सल के टिकट
28 जनवरी 2026 को होने वाले बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल के टिकट 20 रुपये में मिलेंगे. वहीं, 29 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य बीटिंग रिट्रीट समारोह के टिकट की कीमत 100 रुपये तय की गई है. यह समारोह विजय चौक, कर्तव्य पथ पर होता है, जहां भारतीय सैन्य बैंड्स की शानदार प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं.
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से मिलेंगे टिकट
रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि दर्शक टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीद सकते हैं. ऑनलाइन टिकट रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर उपलब्ध होंगे. इसके अलावा दिल्ली में तय किए गए टिकट काउंटरों से भी टिकट खरीदे जा सकेंगे.
कहां-कहां लगाए गए हैं ऑफलाइन टिकट काउंटर
ऑफलाइन टिकट काउंटर सेना भवन, शास्त्री भवन, जंतर मंतर, संसद भवन रिसेप्शन, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बनाए गए हैं. इन काउंटरों से 5 से 14 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक टिकट खरीदे जा सकते हैं.
टिकट खरीदते समय किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
टिकट खरीदने के लिए वैध फोटो पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा. इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोई भी मान्य पहचान पत्र मान्य होगा. मंत्रालय ने यह भी कहा है कि जिस पहचान पत्र से टिकट खरीदा जाएगा, वही पहचान पत्र कार्यक्रम के दिन भी साथ रखना जरूरी होगा.
कहां मिलेगी समारोह से जुड़ी और जानकारी
गणतंत्र दिवस समारोह 2026 से जुड़ी बाकी सभी आधिकारिक जानकारियां रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट rashtraparv.mod.gov.in पर देखी जा सकती हैं. यहां सुरक्षा दिशानिर्देश, समय-सारणी और अन्य जरूरी अपडेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे.
ये भी पढे़ं- गणतंत्र दिवस परेड के लिए झांकियों का कैसे होता है सेलेक्शन? क्या किसी खास थीम पर बनती है झांकी
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines