---विज्ञापन---

देश angle-right

Republic day 2024: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज से भारत दौरे पर, जानें 10 खास बातें

Republic day 2024: जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति आमेर के किले को देखने जाएंगे। वह रामबाग पैलेस होटल में रुकेंगे और जंतर-मंतर, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दौरा करेंगे।

---विज्ञापन---

Republic day 2024: 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वह 25 जनवरी को पहले जयपुर पहुंच रहे हैं, यहां दिनभर रुकने के बाद वह दिल्ली पहुंचेंगे। आइए आपको बताते हैं कि देश के मेहमान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपने इस इंडिया विजिट में जयपुर और दिल्ली में क्या करेंगे? किन राजनीतिक लोगों से उनकी मुलाकात होगी और वह कहां-कहां जाएंगे।

लड़ाकू विमानों और पनडुब्बियों के लिए डील

जानकारों की मानें तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत में यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब केंद्र सरकार और फ्रांसीसी सरकार के बीच लड़ाकू विमानों और पनडुब्बियों के लिए बातचीत चल रही है। सूत्रों के अनुसार हल्द ही इस डील को इंडिया फाइनल करने वाला है, जिससे देश लड़ाकू विमानों के बेड़े में कई नए विमान जुड़े सकते हैं।

---विज्ञापन---

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन इंडिया विजिट की कुछ खास बाते

---विज्ञापन---
  • जयपुर में इमैनुएल मैक्रॉन आमेर के किले को देखने जाएंगे। यहां उनके स्वागत में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
  • जानकारी के अनुसार अपने जयपुर टूर के दौरान वह यहां हवा महल में जाएंगे। यहां उनके लिए विशेष मसाला चाय का इंतजाम किया गया है। बता दें कि यहां राजस्थान की फेमस blue pottery और famous inlay वर्क का सामान मिलता है। वह यहां खरीददारी में UPI का यूज कर सकते हैं।
  • जयपुर प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो फ्रांस के राष्ट्रपति जयपुर के रामबाग पैलेस होटल में रुकेंगे। यहां उनका रात का डिनर पूरी तरह प्राइवेट रखा गया है।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति पीएम मोदी के साथ जंतर-मंतर, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल देखने जाएंगे। इसके बाद दोनों नेता जंतर-मंतर से सांगानेरी गेट तक रोड शो करेंगे।
  • सूत्रों के अनुसर फ्रांस राष्ट्रपति और उनके साथ आए अधिकारियों के साथ इस विजिट में 26 फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमानों और तीन स्कॉर्पियन पनडुब्बियों की प्रस्तावित खरीद पर भी चर्चा हो सकती है।
  • 25 जनवरी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन देर रात दिल्ली पहुंचेंगे।
  • 26 जनवरी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे।
  • 26 जनवरी फ्रांस के राष्ट्रपति देर शाम राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ रिसेप्शन में शामिल होंगे।
  • जानकारी के अनुसार फ्रांस से राष्ट्रपति के साथ 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33 सदस्यीय बैंड भी आया है। यह सभी भारतीय और नेपाली मूल के हैं। जब यह दस्ता परेड में हिस्सा लेगा तो इस दौरान फ्रांसीसी विमान कर्तव्य पथ पर उड़ान भरेंगे।

First published on: Jan 25, 2024 08:26 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola