Price War in Soft Drink Market: दशहरा और दिवाली से पहले सॉफ्ट ड्रिंक सेगमेंट के बाजार में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। रिलायंस कंज्यमूर प्रोडक्ट्स (RCPL) ने कोका कोला और पेप्सिको ब्रैंड्स की नींद उड़ा रखी है। रिलायंस से मिल रहे खतरे को भांपते हुए पेप्सिको और कोका-कोला ने ग्रॉसरी स्टोर और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर प्रमोशन को बढ़ा दिया है। हालांकि दोनों कंपनियां कीमतों में कटौती से बच रही हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि दोनों मल्टीनेशनल ब्रैंड्स ने कीमतों में कटौती नहीं की है, लेकिन लोकल रिटेलर्स और क्रॉस प्रमोशंस में पूरी ताकत झोंक दी है।
रिलायंस ने कैसे उड़ाई नींद
2022 में रिलायंस रिटेल ने सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में पूरी तैयारी से कदम रखा और कैंपा रेंज में अलग-अलग पैक साइज और फ्लेवर के साथ कम कीमतों में प्रोडक्ट लॉन्च किए। रिलायंस ने अपने प्रोडक्ट की कीमतें प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले काफी कम रखी हैं। RCPL ने दक्षिण भारत के राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के हिस्सों में अपनी उपस्थिति बढ़ानी शुरू कर दी है।
सॉफ्ट ड्रिंक्स, बिस्किट, कन्फेक्शनरी और डिटर्जेंट सेक्टर में आरसीपीएल ने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले अपने प्रोडक्ट की कीमतें 30 से 35 प्रतिशत कम रखी हैं। जैसे कैम्पा के मामले में रिलायंस 250ml की बोतल 10 रुपये में बेच रहा है, जबकि कोका कोला और पेप्सिको इसके लिए बीस रुपये ले रहे हैं। कैम्पा 500ml की बोतल 20 रुपये में दे रहा है, जबकि कोका-कोला और पेप्सिको 500ml के लिए 30 से 40 रुपये ले रहे हैं।
50 प्रतिशत घरों में सॉफ्ट ड्रिंक का उपभोग
भारत में सॉफ्ट ड्रिंक के बोतलों की खपत लगातार बढ़ रही है और यह 50 प्रतिशत घरों तक अपनी पहुंच बना चुका है। ग्लोबल रिसर्च फर्म कंतार (Kantar) ने जून की अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सॉफ्ट ड्रिंक बोतल का मार्केट मार्च 2023 तक 41 प्रतिशत (MAT- moving annual total) की दर से बढ़ा है और लगातार इसमें इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मार्च 24 तक इसमें 19 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है।
पिछली वित्तीय रिपोर्ट में कोका-कोला इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2023 में कुल 722 करोड़ का लाभ हासिल किया है, जोकि पिछले साल के मुकाबले 57.2 प्रतिशत ज्यादा है। जून 24 की तिमाही में वरुण बेवरेज ने 1,262 करोड़ का कुल लाभ कमाया है, जोकि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 26 प्रतिशत ज्यादा है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
7 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
7 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
11 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
11 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines