'भारत में 17 गुना बढ़े रजिस्टर्ड पेटेंट', ESTIC-2025 में पीएम मोदी ने बताए आंकड़े
Author: News24 हिंदी
2025-11-03 10:47:33
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सोमवार को उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ESTIC) 2025 का शुभारंभ हुआ। पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने 1 लाख करोड़ रुपये के अनुसंधान विकास और नवाचार (RDI) योजना कोष का शुभारंभ किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत को एक नवाचार केंद्र में बदलने के लिए पिछले कुछ सालों में अपनाई गई नीतियों और निर्णयों का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
कहा कि पिछले दशक में हमारा अनुसंधान एवं विकास व्यय दोगुना हो गया है। भारत में पंजीकृत पेटेंटों की संख्या में 17 गुना वृद्धि हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। आज, हमारे 6,000 से अधिक डीपटेक स्टार्टअप स्वच्छ ऊर्जा और उन्नत सामग्री जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। भारत का सेमीकंडक्टर क्षेत्र भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘भारत माओवादी आतंक से पूरी तरह मुक्त होने की कगार पर…’ छत्तीसगढ़ में बोले PM मोदी
पीएम मोदी ने संख्या बताते हुए कहा कि पेटेंट फाइलिंग में 10 साल पहले इस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या सालाना 100 से भी कम थी। लेकिन अब यह सालाना 5,000 से अधिक तक पहुंच गई है। STEM शिक्षा में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 43% है, जो वैश्विक औसत से अधिक है।
इसरो की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कल भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया में भी परचम लहराया। कल ही भारतीय वैज्ञानिकों ने भारत के सबसे भारी संचार उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। मैं इसरो सहित इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई देता हूं।
कहा कि आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया में भी एक बड़ा दिन है। 21वीं सदी में दुनिया भर के विशेषज्ञों के एक साथ आकर उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर विचार-मंथन करने और मिलकर दिशा दिखाने की बहुत आवश्यकता थी। इसी आवश्यकता ने एक विचार को जन्म दिया। और इसी विचार से इस सम्मेलन की परिकल्पना बनी।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी बने X पर चौथे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति, जस्टिन बीबर और रिहाना को छोड़ा पीछे
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines