हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

सेना की वर्दी, हाथों में बंदूकें, 20 मिनट फायरिंग और...श्रद्धालुओं ने सुनाई रियासी आतंकी हमले की आंखोंदेखी

Jammu Kashmir Reasi Terror Attack: जम्मू कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले की आंखोंदेखी घायलों ने पुलिस को सुनाई। ड्राइवर की बगल में बैठे श्रद्धालु ने सबसे पहले आतंकियों को देखा था, जो आर्मी की यूनिफॉर्म पहने हुए थे और मुंह ढककर आए थे।

विज्ञापन
खाई में गिरती बस पर भी आतंकी फायरिंग कर रहे थे।

Reasi Terror Attack Survivors Statement: शिव खोड़ा मंदिर से लौट रहे थे, अचानक आर्मी यूनिफॉर्म पहले 4 से 5 लोग बस के सामने आ गए। उन्होंने काले रंग की टोपी पहनी थी। मुंह लाल रंग के मफलर से ढके थे। सामने आते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। करीब 20 मिनट वे ताबड़तोड़ गोलियां चलाते रहे। ड्राइवर को सबसे पहले गोली लगी थी। ड्राइवर के घायल होने से बस का बैलेंस बिगड़ा और बस 150 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई।

महिलाएं और बच्चे चिल्लाते रहे, लेकिन बस नीचे लुढ़कती रही। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग भी दौड़े आए, लेकिन तब तक आतंकी गोलियां चलाते हुए जंगल के अंदर घुस गए थे। बस एक जगह पर जाकर रुक गई। लोगों और पुलिस वालों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया, लेकिन कई लोगों को गोलियां लग चुकी थीं। गनीमत रही कि बस में धमाका नहीं हुई, वरना सभी लोग मारे जाते। यह आपबीती उत्तर प्रदेश के रहने वाले संतोष कुमार ने सुनाई, जो गोली लगने से घायल हुए।

 

यह भी पढ़ें:20000 फीट ऊंचाई, टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट; इंडिगो के पैसेंजरों में मचा हड़कंप, पायलट-क्रू पर लगाए आरोप

विज्ञापन

खाई में गिरती बस पर भी करते रहे फायरिंग

संतोष ने बताया कि वह ड्राइवर की बगल में बैठा था। उसने आतंकियों को आंखों से देखा, लेकिन मुंह कवर होने के कारण वह उन्हें पहचान नहीं सकता। ड्राइवर को टारगेट करके उन्होंने गोली मारी। वह सीट के नीचे घुस गया था। सभी लोग सीटों के नीचे घुस गए थे। जब बस खाई में गिरी, तब भी आतंकी गोलियां बरसाते रहे। अचानक फायरिंग बंद हो गई और लोग बसों से निकलकर पत्थरों पर गिर गए। घायल होते हुए भी बच्चों को संभाला। इतने में लोग और पुलिस वाले आ गए।

उन्होंने सभी को बस से निकालकर सड़क पर पहुंचाया। एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल रियासी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर सभी को कटरा के नारायण अस्पताल और जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। सेना की टुकड़ियां भी मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकी हमला सोच समझकर किया गया, क्योंकि एक CCTV फुटेज में बस के पीछे एक जीप जाती दिखी।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:Modi 3.0 की राह चुनौतियों-कांटों भरी; 8 मुद्दों पर टकराव के आसार, नीतीश-नायडू के पलटने का डर

NIA को सौंपी गई आतंकी हमले की जांच

बता दें कि रियासी में श्रद्धालओं से भरी बस पर आतंकी हमले की जांच NIA को सौंपी गई। इलाके में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। बस मे सवार यात्री उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से थे। रियासी की SSP मोहिता शर्मा ने बताया कि आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हुई है। 7 मृतकों की शिनाख्त हो गई है। मरने वाले 2 मृतक बलरामपुर के रहने वाले हैं। इनके नाम रूबी और अनुराग वर्मा हैं। घायलों में शामिल 9 लोग अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक के हैं। 6 बलरामपुर के रहने वाले हैं। 2 नोएडा के, 2 गोरखपुर के, 2 वाराणसी के, 3 मेरठ के रहने वाले हैं। एक बैरनपुर का निवासी हैं।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:500 से ज्यादा पैसेंजरों की जान बची…2 जहाज आपस में टकराने वाले थे, देखें डराने वाला वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola