पाक‍िस्‍तान ने रची साज‍िश! लश्‍कर-ए-तैयबा का हाथ? PM मोदी की शपथ के वक्‍त जम्मू में किया आतंकी हमला

Jammu Kashmir Reasi Terror Attack Latest Update: जम्मू कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले की साजिश लश्कर ने ली है। पाकिस्तान में साजिश रची गई और जम्मू कश्मीर में एक्टिव आतंकवादी अबु हमजा की मदद से आतंकी हमले को अंजाम दिया गया।

Reasi Terror Attack Jammu Kashmir

रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ने ली है।

विज्ञापन

Reasi Terror Attack Latest Update: जम्मू कश्मीर के रियासी इलाके में वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं से भरी बस पर हुए आतंकी हमले से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के अनुसार, पाकिस्तान समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF), जो लश्कर-ए-तैयबा (LET) का एक हिस्सा है, ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकी हमला करने की जिम्मेदारी ली है। हमला करने की साजिश पाकिस्तान में रची गई।

हमला करने वाले भी पाकिस्तानी थे। क्योंकि हमला राजौरी और रियासी बॉर्डर के बीच वाले इलाके में किया गया, इसलिए राजौरी में एक्टिव आतंकी संगठन के कमांडर अबू हमजा की मदद से दुश्मन देश ने अपने नापाक मंसूबे को अंजाम दिया। लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा GOC-16 कोर कमांडर रियासी पहुंचे और उन्हें ऑन ग्राउंड कमांडर ने मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसी दौरान यह इनपुट भी अधिकारी के साथ शेयर किया गया।

विज्ञापन

NIA को सौंपी गई हमले की जांच की जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों ने बस पर घात लगाकर हमला किया। 4 से 5 आतंकी थे, जिनकी गोलीबारी के बाद बस खाई में गिर गई। तीर्थयात्री दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से थे। हमले में 10 लोग मारे गए और 33 अन्य घायल हुए। हमला करने वाले आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, हमले की जांच का जिम्मा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपा गया है। तलाशी अभियान के तहत, वारदातस्थल के आस-पास के जंगल में तलाशी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी अभियान में शामिल है। हमले में मारे गए बस के ड्राइवर और कंडक्टर की भी पहचान कर ली गई है। ड्राइवर विजय कुमार दासनू राजबाग गांव का रहने वाला था, जबकि कंडक्टर अरुण कुमार कटरा के कंडेरा गांव का रहने वाला था। घायलों में 34 उत्तर प्रदेश, 5 दिल्ली और 2 राजस्थान के हैं।

विज्ञापन

PM मोदी ने दिए कड़े निर्देश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रियासी में बस पर आतंकी हमला करने वाले आतंकवादी उसी समूह का हिस्सा हैं, जिसने पिछले महीने राजौरी और पुंछ में अन्य हमले किए थे। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट करके बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति का जायजा लिया और सभी घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने आतंकी हमले की निंदा की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ