रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। हजारों की संख्या में फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने और घोषित विक्ट्री परेड में शामिल होने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि भीड़ का दबाव देखते हुए विक्ट्री परेड को रद्द कर दिया गया और RCB का काफिला परेड स्थल तक पहुंचा ही नहीं। इसके कुछ ही देर बाद भीड़ बेकाबू हो गई। बताया जा रहा है कि परेड रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें भीड़ की भयावहता और अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो और तस्वीरें

भगदड़ से पहले का वीडियो

खचाखच भरा बेंगलुरु मेट्रो का मैजेस्टिक स्टेशन

चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ की घटना को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि भारी भीड़ के चलते यह घटना घटी है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर राजनीति नहीं की जाए। चिन्नास्वामी स्टेडियम में 35 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। अनुमान था कि भीड़ थोड़ी ज्यादा होगी लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा होगी, इसका अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि 35 हजार क्षमता वाले स्टेडियम में करीब 2 से 3 लाख लोग इकट्ठा हुए और भगदड़ मच गई। सीएम ने कहा कि सरकार ने मृतक के परिजनों को 10-10 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।