हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फर्जी हो सकता है आपकी जेब में रखा 500 का नोट, ऐसे पहचानें असली और नकली में Difference

विज्ञापन
500 Rupees Note

Difference Between Real Fake 500 Rupees Note: दिल्ली में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ, जो नकली नोट बनाकर मार्केट में उतारता था। गिरोह का मास्टरमाइंड BA पास पेंटर निकला, जिसने शाहिद कपूर की वेब सीरीज देखकर आइडिया लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर नकली नोट छापने का काम शुरू किया।

दिल्ली पुलिस ने आरोपियों से करीब 19 लाख के 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं, जो हुबहू असली नोट जैसे नजर आते हैं। नकली नोट इतने असली लगते हैं कि देखकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पर धोखा खा जाए। आम लोग के लिए असली-नकली की पहचान करना तो दूर की बात है, लेकिन अगर आपको यह पता होगा कि असली और नकली नोट को कैसे पहचानें तो क्राइम करने से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कि असली और नकली नोट की पहचान क्या है…

500 रुपये के नोट की खास विशेषताएं

विज्ञापन
  • असली नोट का रंग स्टोन ग्रे है।
  • साइज 63 मिलीमीटर और 150 मिलीमीटर है।
  • नोट जियोमीट्रिक पैटर्न में बना है।
  • नोट के बीचों-बीच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर है।
  • पीछे लाल किला छपा है और इस पर लगा तिरंगा अपने असली रंग में है।
  • देवनागरी लिपि और अंग्रेजी में भी 500 लिखा है, जो नोट के दोनों तरफ से दिखाई देता है।
  • देवनागरी लिपि में भारत भी लिखा है।
    दाईं ओर अशोक स्तम्भ का प्रतीक है।
  • 500 काइलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर बनी है।
  • नोट में एक कलरफुल धागा है, जो नोट को नीचे की तरफ झुकाने पर हरे से नीला हो जाता है।
  • 500 रुपये के नोट को नेत्रहीन भी आसानी से पहचान सकते हैं। इसके लिए महात्मा गांधी के चित्र और अशोक चिह्न की उभारकर उकेरा गया है।
  • 500 रुपये के नए नोट पर बाईं ओर एवं नीचे दाईं ओर छोटे से बड़े अक्षरों में बढ़ता हुआ अंकों का पैनल है।
  • नोट पर RBI के प्रॉमिस क्लॉज के साथ गवर्नर के हस्ताक्षर हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola