देशभर में मंगलवार को दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया गया. परंपरा के मुताबिक, जगह-जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया. हालांकि, इस बार कई शहरों में रावण के साथ उन समस्याओं और मुद्दों को भी पुतलों के जरिये निशाना बनाया गया, जिन्हें आयोजक समाज और देश के लिए बुराई मानते हैं. कहीं नशे को रावण का रूप दिया गया, तो कहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और कॉकरोच के पुतले चर्चा में रहे. कुछ जगहों पर नकली दवाओं के कारोबार और ‘दिमागी नक्सलवाद’ को भी प्रतीकात्मक पुतलों के रूस में दिखाया गया.
दिल्ली में ज्ञानेश कुमार और कॉकरोच के पुतले
पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को रावण के रूप में चित्रित करते हुए उनका पुतला जलाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरी की रासलीला’ नाम से नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया. यह प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया को लेकर उनकी नराजगी से जुड़ा था. वहीं, दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित रामलीला के दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला भी जलाया गया. श्री केशव रामलीला समिति के अनुसार, कॉकरोच का पुतला गंदगी का प्रतीक था.
यह भी पढ़ें: ‘ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में…’ कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
नकली दवाओं से लेकर ‘दिमागी नक्सलवाद’ का भी दहन
पश्चिम विहार की इंद्रप्रस्थ रामलीला समिति ने इस बार ‘आज का रावण’ नाम से एक अतिरिक्त पुतला तैयार किया. समिति के अध्यक्ष संदीप बिंदु के मुताबिक, यह पुतला जेनेरिक दवाओं की कीमतों में कथित हेरफेर और नकली दवाओं के कारोबार का प्रतीक है. उनका कहना है कि महंगी दवाएं आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रही हैं, जबकि नकली दवाओं का इस्तेमाल लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता है.
वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी दशहरे पर विशेष थीम वाला रावण तैयार किया गया. रामलीला मैदान में 75 फुट ऊंचे पुतले के जरिये आयोजकों ने ‘राष्ट्र विरोधी’, ‘सनातन विरोधी’ और ‘दिमागी नक्सलवाद’ जैसी प्रवृत्तियों के खिलाफ संदेश देने की बात कही.
यह भी पढ़ें: देशभर में दशहरा की धूम! दिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM मोदी बोले- ‘भारत का कोना-कोना राममय’
पंजाब में नशा बना रावण का प्रतीक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब दौरे के दौरान लुधियाना के डेरेसी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां रावण के पुतले को ‘चिट्टा’ यानी नशीले पदार्थ की समस्या से जोड़कर पेश किया गया. पंजाब में नशा एक प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा भी इसे लेकर अपनी रणनीति और नशामुक्ति के वादे को प्रमुखता दे रही है.
इंदौर में मुस्कान और साहिल का पुतला
मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘पौरुष’ नामक संस्था ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की तस्वीरों वाले पुतले जलाने की कोशिश की. आपको बता दें कि दोनों को सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी माना गया है, फिलहाल वो जेल में बंद हैं. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पुतले से उनकी तस्वीरें हटा दी गईं और इसके बाद पुतला दहन किया गया.
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
3 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
4 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
5 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
8 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
9 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
12 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
12 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
15 hrs agoLIVE: कोटा में मूर्ति विसर्जन के दौरान चार लोगों के डूबने की आशंका
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines