---विज्ञापन---

देश angle-right

Ravan Dahan 2022 Live Update: हरियाणा के यमुना नगर में जलता हुआ पुतला लोगों पर गिरा, तीन के चोट, दो झुलसे और दो के जले कपड़े

Haryana: यमुना नगर में रावण पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां जलता हुआ पुतला आसपास मेला देखने आए लोगों पर गिर गया। बताया जा रहा है कि पुतला गिरने से कुछ लोग मामूली घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन व पुलिस बल बचाव कार्य में लगा है। अभी पढ़ें – Breaking News: जलपाईगुड़ी में […]

---विज्ञापन---

Haryana: यमुना नगर में रावण पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां जलता हुआ पुतला आसपास मेला देखने आए लोगों पर गिर गया। बताया जा रहा है कि पुतला गिरने से कुछ लोग मामूली घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन व पुलिस बल बचाव कार्य में लगा है।

अभी पढ़ें Breaking News: जलपाईगुड़ी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, 7 लोगों की मौत 40 लापता, पीएम मोदी ने जताया दुख

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक पुतला गिरते ही चीख पुकार मच गया। अफरा-तफरी में लोग इधर-उधर जान बचाकर भागे। बताया जा राह है कि हादसे में तीन लोगों के सिर में चोट लगी है। दो के कपड़े जल गए। वहीं दो लोग पुतले में लगे पटाखों की चपेट में आने से झुलस गए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालत पर काबू पाया।

अभी पढ़ें Dussehra Rally: सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना बोले- यह आपकी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं, उद्धव का जवाब जिन्हें हमने सब कुछ दिया, उन्होंने किया विश्वासघात 

---विज्ञापन---

पुलिस प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थित नियंत्रण में है। बड़ा हादसा टल गया है। पुलिस के मुताबिक दशहरा ग्राउंड में रावण के जलते पुतले में से पहले कुछ लकड़ी निकालकर नीचे गिरी। फिर करीब 70 फीट का पुतला पुरा नीचे आ गया। जिससे कुछ लोगों को मामूली चोट है। इसके अलावा हरियाणा फतेहाबाद में पुतला जलने से पहले ही बीच में से टूटा गया। जिसके बाद जेसीबी मशीन मंगवाई गई। करीब 70 फुट का पुतले को मशीन ने सीधा कर खड़ा किया। जब कहीं जाकर उसमें आग लगाई जा सकी।

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 05, 2022 09:05 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola