Ratan Tata Love For Dogs : पूरे देश में उद्योगपति रतन टाटा के निधन से शोक की लहर है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई तक, मुख्यमंत्री शिंदे से लेकर बॉलीवुड की हस्तियों तक ने उनके निधन पर शोक जताया। मुंबई के NCPA ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया, जहां लोग श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर रतन टाटा का डॉग गोवा भी मौजूद रहा।
रतन टाटा ने सिर्फ बिजनेस की दुनिया में ही नाम कमाया, बल्कि वे पशु प्रेमी भी थे। उनका डॉग भी NCPA ग्राउंड पहुंचा और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कुत्ते का नाम गोवा है। रतन टाटा ने कई साल पहले गोवा में उसे एडॉप्ट किया था, इसलिए उसका नाम गोवा रखा गया था। रतन टाटा का पसंदीदा डॉग गोवा माना जाता था। वह बॉम्बे हाउस में ही रहता है। बताया जा रहा है कि डॉग ने आज सुबह से कुछ नहीं खाया है।
यह भी पढ़ें : कौन हैं ली ह्सियन लूंग? 7 चुनिंदा हस्तियों में शामिल, जिन्हें रतन टाटा करते थे फॉलो
पशु प्रेमी थे रतन टाटा
पशु प्रेमी रतन टाटा अक्सर घायल आवारा कुत्तों की मदद करते थे और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें एडॉप्ट करने की अपील भी करते थे। पशुओं के प्रति आपसी प्रेम के कारण ही रतन टाटा और 30 वर्षीय शांतनु नायडू एक-दूसरे के करीब आ गए थे। शांतनु नायडू ने एक छोटा सा बिजनेस शुरू किया था, जिसका उद्देश्य सड़क पर घूमने वाले कुत्तों को सड़क हादसों से बचाने के लिए उनके गले में रिफ्लेक्टिव कॉलर बांधना था।
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित हुए थे रतन टाटा
कुत्तों के प्रति उनका प्रेम इतना अधिक था कि एक बार रतन टाटा ने अपने बीमार कुत्ते के पास रहने के लिए एक रॉयल अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा नहीं लिया था। 2018 में टाटा को उनके उत्कृष्ट परोपकारी प्रयासों के सम्मान में बकिंघम पैलेस में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें : रतन टाटा नहीं रहे… सुनते ही गरबा पंडाल हो गया खामोश! वीडियो में देखें कैसे लोगों ने दी श्रद्धांजलि
डॉग की वजह से शाही समारोह में नहीं गए थे बिजनेसमैन
बिजनेसमैन सुहेल सेठ ने बताया कि एक रात उन्हें टाटा की 11 मिस्ड कॉल आईं। जब उन्होंने उन्हें वापस कॉल किया तो टाटा ने बताया कि उनका कुत्ता बीमार है। उन्होंने कहा कि वह उसे छोड़कर नहीं आ सकते। सेठ के आग्रह के बावजूद टाटा ने अपने बीमार कुत्ते की देखभाल के लिए शाही समारोह में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। सेठ ने कहा कि इस निर्णय से राजा चार्ल्स तृतीय प्रभावित हुए, जिन्होंने उनकी प्रशंसा की थी।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
29 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines