Mohini Mohan Dutta: देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा इस दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने अपने जीवन इतने अच्छे काम किए हैं, कि लोगों के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं। रतन टाटा के निधन के बाद उनकी वसीयत सामने आई। इस वसीयत में उन्होंने हर उस शख्स के लिए कुछ न कुछ संपत्ति और पैसा छोड़ा है, जो उनके करीब था। हाल ही में एक उनकी वसीयत में मोहिनी मोहन दत्ता का नाम भी सामने आया है, जिनके लिए उन्होंने 500 करोड़ रुपये छोड़े हैं। जानिए कौन हैं मोहिनी मोहन दत्ता?
रतन टाटा की वसीयत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतन टाटा के पास 10000 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने अपनी वसीयत में अलग-अलग लोगों के नाम डाले हैं। जिसमें फाउंडेशन, भाई जिम्मी टाटा, सौतेली बहनें शिरीन और डीना जेजीभॉय और घरेलू स्टॉफ मेंबर्स का नाम भी शामिल है। रतन टाटा के एक दोस्त की काफी चर्चा हुई थी, जिनका नाम शांतनु नायडू है। इसी कड़ी में रतन टाटा के एक और दोस्त का जिक्र होने लगा है, जिनके नाम पर उन्होंने 500 करोड़ रुपये छोड़े हैं।
ये भी पढ़ें: पढ़ाई से लेकर पहली नौकरी तक, सबके चहेते Ratan Tata से जुड़े कुछ फैक्ट्स
कौन हैं मोहिनी मोहन दत्ता?
रतन टाटा की वसीयत का एक बार फिर से जिक्र होने लगा है, क्योंकि इसमें मोहिनी मोहन दत्ता के लिए 500 करोड़ से ज्यादा की राशि छोड़ी है। हालांकि, किसी को रतन टाटा और मोहिनी मोहन दत्ता के रिश्तों के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मोहिनी दत्ता कई सालों तक रतन टाटा के भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं। उनके परिवार के पास पहले स्टैलियन नाम की ट्रैवल एजेंसी थी। जिसका 2013 में ताज ग्रुप ऑफ होटल्स के हिस्से ताज सर्विसेज के साथ विलय हो गया।
विलय से पहले मोहिनी मोहन दत्ता और उनके परिवार के पास स्टैलियन का 80% हिस्सा था। जबकि टाटा इंडस्ट्रीज के पास बाकी की हिस्सेदारी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि मोहिनी दत्ता ने टीसी ट्रैवल सर्विसेज में निदेशक के तौर पर भी काम किया है।
जमशेदपुर में मिले थे दोनों
मोहिनी मोहन दत्ता अक्सर खुद को टाटा परिवार के करीब बताते थे। उन्होंने अक्टूबर 2024 में रतन टाटा के अंतिम संस्कार के दौरान पब्लिकली अपने और रतन टाटा के रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि मैं रतन टाटा से 24 साल की उम्र में पहली बार जमशेदपुर में डीलर्स हॉस्टल में मिले थे। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने मेरी बहुत मदद की, जिससे मैं आगे बढ़ पाया हूं।
ये भी पढ़ें: Ratan Tata की पहली मोहब्बत कौन? क्यों आजीवन रहे कुंवारे, सिमी ग्रेवाल से क्या रिश्ता
संबंधित खबरें
4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
13 mins ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines