एयरपोर्ट आना-जाना अब पहले से होगा सस्ता, इस कैब कंपनी ने उठाया ये बड़ा कदम

Low cost airport cab service: दिल्ली, जयपुर और मुंबई समेत मेट्रो सिटी के सभी एयरपोर्ट पर ये कैब कंपनी अपनी नई सेवाओं की शुरुआत करने जा रही है।

दिल्ली एयरपोर्ट

Rapido low cost airport cab service: घर से एयरपोर्ट आना-जाना अब पहले से सस्ता पड़ेगा। दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, जयपुर, लखनऊ समेत मेट्रो सिटी में Rapido अपनी नई सस्ती कैब सर्विस शुरू करने वाली है। इसके लिए नए कैब मालिकों को कंपनी अपने साथ जोड़ेगी। इसके अलावा एयरपोर्ट पर नए क्यूसेक और कर्मचारी तैनात करेगी।

विज्ञापन

दरअसल, इसके पीछे रैपिडो का ओला और उबर जैसी कम लागत वाली एयरपोर्ट कैब सेवा को टक्कर देने का प्लान है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रैपिडो ने अगले कुछ महीनों में ‘कम लागत वाली’ ये एयरपोर्ट कैब सेवा लगभग सभी मेट्रो सिटी में शुरू करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन

देश के 100 से अधिक शहरों में रैपिडो चलती है

जानकारी के अनुसार रैपिडो अपनी सेवाओं का विस्तार कर रही है, जिसमें कम लागत वाली एयरपोर्ट टैक्सियों को रेवेन्यू का एक बड़ा सोर्स माना जा रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि इस नई योजना का पूरी तरह लागू होने के बाद एयरपोर्ट सेगमेंट उसके कुल राजस्व में करीब 20% से अधिक का योगदान देगा। रैपिडो की स्थापना 2015 में हुई थी, वर्तमान में ये देश के 100 से अधिक शहरों में काम करती है।

विज्ञापन

3 महीने में सभी मेट्रो सिटी में ये नई सेवा होगी शुरू

रैपिडो अगले 3 महीने में सभी मेट्रो सिटी में इस योजना को शुरू कर देगा। इसके लिए एयरपोर्ट के पास बुकिंग कियोस्क लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा एयरलाइंस से भी साझेदारी की जा रही है, जिससे प्लेन से उतरने के बाद यात्री से संपर्क किया जा सके। इससे यात्री का समय बचेगा। बता दें रैपिडो का मुख्यालय बैंगलोर में है। रैपिडो एक भारतीय बाइक टैक्सी और लॉजिस्टिक्स सेवा देने वाली कंपनी हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ