---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली-NCR में इस तारीख से बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने तेज बारिश और चक्रवात का जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार मालदीव, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्रों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कई हिस्सों में 8 से 11 अक्टूबर के बीच 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल अगले कुछ दिन उमस और दिन में तेज धूप बनी रहेगी। यहां 20 अक्टूबर के बाद धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी, फिलहाल तड़के और शाम को तापमान में गिरावट देखी जा रही है। 8 अक्टूबर को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

---विज्ञापन---

राजस्थान में अगले 2 दिन होगी बारिश, इन जगह पर चक्रवात

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले दो दिन अलग-अलग इलकों में हल्की बूंदाबांदी होगी। बीते 24 घंटे में केरल, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय कर्नाटक और बिहार में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर को दक्षिण केरल के ऊपर, लक्षद्वीप और उसके आसपास चक्रवात आने का अनुमान बना हुआ है। इसके अलावा 7 अक्टूबर को सुबह दक्षिणपूर्व अरब सागर, उत्तरी तटीय तमिलनाडु, लक्षद्वीप में चक्रवात की आशंका है।

ये भी पढ़ें: इन 5 भारतीय गेंदबाजों ने अपने T20 डेब्यू मैच में फेंका मेडन ओवर, एक तो बन चुका है चीफ सेलेक्टर

---विज्ञापन---

8 से 11 अक्टूबर के बीच इन राज्यों में आएगी बारिश

---विज्ञापन---

इसके अलावा अगले सात दिनों में केरल, माहे, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और उससे सटे दक्षिणपूर्व इलाकों में तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इसके अलावा कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 11 अक्टूबर के बीच दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश होगी।

चलेगी तेज हवाएं, इन इलाकों में न जाएं लोग

मौसम विभाग के अनुसार मालदीव, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्रों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कई हिस्सों में 8 से 11 अक्टूबर के बीच 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक तटों, मन्नार की खाड़ी और मध्य अरब सागर के ऊपर 12 से 14 अक्टूबर के बीच तेज हवा चलेंगी। इस दौरान मछुआरों और आम लोगों को सलाह है कि वह इन इलाकों में कतई न जाएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कोलकाता आरजी कर काॅलेज के 50 डाॅक्टरों का सामूहिक इस्तीफा, 4 दिनों से अनशन पर थे

First published on: Oct 08, 2024 07:24 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola