Rapido Cab Service: रैपिडो बाइक टैक्सी सर्विस जल्द ही कैब सर्विस शुरू करने जा रही है। इसके लिए इलेक्ट्रिक कार का ज्यादा इस्तेमाल करने पर फोकस किया जा रहा है। उबर और ओला को टक्कर देने के लिए बाइक टैक्सी स्टार्टअप रैपिडो कैब मार्केट में प्रवेश कर रहा है। उबर और ओला (Uber-OLA) पर कैब सर्विस के लंबे वेटिंग के चलते रैपिडो को इसका फायदा मिल सकता है।
इस शहर में शुरू की कैब सर्विस
रैपिडो स्टार्टअप ने हैदराबाद में अपनी कैब सर्विस का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। इस सर्विस को दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों में विस्तारित करने की योजना है। कंपनी अगले महीने यानी नवंबर में की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में रैपिडो कैब लॉन्च करने की योजना बना रही है।
जल्द दिल्ली में शुरू होगी कैब सर्विस
रैपिडो के प्रवक्ता ने कहा कि रैपिडो कैब्स के लिए हैदराबाद में हमारा परीक्षण शानदार शुरुआत के साथ शुरू हुआ है। शहर के वाइब्रेंट मार्केट ने हमें गर्मजोशी से अपनाया है, और पॉजिटिव रिस्पांस वास्तव में उत्साहजनक है। जैसे-जैसे हम अपना रास्ता आगे बढ़ा रहे हैं, हम आपको हमारी प्रगति के बारे में बारीकी से सूचित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम उत्सुकता से इनोवेटिव सर्विस को अन्य शहरों में लाने का इंतजार कर रहे हैं।
रैपिडो की स्थापना 2015 में हुई थी, अब यह कंपनी 100 से अधिक शहरों में काम करती है और इसके 25 मिलियन से अधिक ऐप डाउनलोड हैं। इसकी वेबसाइट के अनुसार, बिजनेस के 10 मिलियन से ज्यादा कस्टमर्स हैं और इसने 100 मिलियन से अधिक राइड पूरी की हैं। ट्रैक्सन पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, रैपिडो ने कुल 324 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस स्विगी के नेतृत्व में 180 मिलियन डॉलर जुटाए थे।
यह भी पढ़ें : Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा समन, 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines