Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा समन, 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Arvind Kejriwal Delhi Chief Minister summons By Enforcement Directorate in excise policy case: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को नोटिस दिया है। उन्हें 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

Arvind Kejriwal

Delhi Cm Arvind Kejriwal

विज्ञापन

Arvind Kejriwal Delhi Chief Minister summons By Enforcement Directorate in excise policy case: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को नोटिस दिया है। उन्हें 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले सीबीआई अप्रैल में आबकारी नीति मामले में पूछताछ कर चुकी है।

सीबीआई ने 9 घंटे की थी पूछताछ

दिल्ली नई शराब नीति मामले में सीबीआई ने 16 अप्रैल को बुलाया था। उस वक्त केजरीवाल से करीब 9 घंटे पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाहर जब सीएम केजरीवाल बाहर आए तो उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए था कि वो लोग आप को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता हमारे साथ है। शराब घोटाला पूरी तरह से फर्जी है।

विज्ञापन

मनीष सिसोदिया की जमानत खारिज

ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को ऐसे समय समन जारी किया, जब डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दी। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने केद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ जांच किए जा रहे मामलों में मुकदमा चलाने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि जांच एजेंसी 338 करोड़ के लेनदेन की बात अस्थाई रूप से साबित कर पाई है।

मार्च से जेल में सिसोदिया, संजय सिंह भी न्यायिक हिरासत में

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 17 अक्टूबर को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। मनीष सिसोदिया को इस साल मार्च में पहले सीबीआई और फिर ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। तब से सिसौदिया जेल में हैं। सिसौदिया के अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने केंद्रीय एजेंसी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह 10 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ