Rape Case Registered Retired Officer: कनार्टक की एक महिला ने सेवानिवृत अधिकारी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। महिला ने पुलिस को बताया कि अधिकारी ने उसे अकेला पाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसका बलात्कार किया। उस दौरान उसने उसके फोटो और वीडियो ले लिये। आरोपी लगातार महिला पर मिलने का दबाव बना रहा था। न मिलने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। और उसके साथ मारपीट भी की जिससे परेशान होकर महिला ने तिलक नगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद वह गर्भवती हो गई थी। आरोपी जबरन गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है। महिला ने पहले भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की थी। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाकर ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और नशे का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो ले लिये। वारदात के बाद वह गर्भवती हो गई थी। फिलहाल अभी वह आठवें महीने की गर्भावस्था में है।
यह भी पढ़े: शिमला में बड़ा सड़क हादसा, खाई में जा गिरी पिकअप, छह लोगों की मौत,छह घायल
पहले भी कराई थी शिकायत दर्ज
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने वारदात के वक्त भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बड़े ओहदें की वजह से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसकी वजह से आरोपी मौके का फायदा उठाकर उसको लगातार परेशान करता रहा। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर मिलने का लगातार दबाव बनाता था। और जबरन गर्भपात कराने की कोशिश की। आरोपी की लगातार धमकी और हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने तिलकनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामलें की जांच कर रही है। आरोपी फिलहाल मौके से फरार हो गया।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines