हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रणदीप सुरजेवाला को ECI ने क्यों भेजा नोटिस? हेमा मालिनी से जुड़ा क्या है पूरा मामला

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस बीच दिग्गज नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इसी मामले में रणदीप सुरजेवाला फंसते नजर आ रहे हैं। ईसीआई ने उन्हें नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
चुनाव आयोग ने रणदीप सुरजेवाला को भेजा नोटिस।

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी अखाड़ा सज गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी रण में दो-दो हाथ कर रही हैं। दिग्गज नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है। आइए जानते हैं कि क्या है हेमा मालिनी से जुड़ा पूरा मामला?

यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल के वकील ने क्या दीं दलीलें? जो हाई कोर्ट में नहीं आईं काम

जानें क्या है हेमा मालिनी से जुड़ा मामला

विज्ञापन

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक अप्रैल को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता के समर्थन में जनसभा की थी। इस दौरान उन्होंने मथुरा की भाजपा सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लेकर भाजपा ने पटलवार किया।

EC ने 11 अप्रैल तक मांगा जवाब

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने हेमा मालिनी के खिलाफ टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को नोटिस जारी किया है। उनसे 11 अप्रैल शाम 5 बजे तक जवाब मांगा गया है। ECI ने कांग्रेस अध्यक्ष से पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के प्रति सम्मानजनक सार्वजनिक चर्चा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की मांग की। ECI ने दोहराया कि चुनाव अभियान को महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार के अपमान का मंच नहीं बनने दिया जा सकता।

यह भी पढ़ें : ‘दशकों तक पुरानी सोच पर चली कांग्रेस’, पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन

जानें सुरजेवाला ने क्या कहा

हालांकि, चौतरफा घिरने के बाद रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी का अपमान करना मेरा इरादा नहीं था। हम महिलाओं को सम्मान करते हैं। सुरजेवाला ने एक वीडियो क्लिप शेयर की, जिसमें वह कह रहे हैं कि हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी की, वह हमारी बहू हैं। हम उनका सम्मान करते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola