नई दिल्ली: कोरोना के फिर से लौटने के संकेत मिल रहे हैं। केंद्र सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस बीच मेदांता, गुरुग्राम के निदेशक डॉ आर गुलेरिया ने कहा है कि सर्दी में वायरल इंफेक्शन बढ़ जाता है। बेहतर देखभाल की जरूरत है। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले समूहों के लिए खुद को बचाने और बूस्टर खुराक लेने के लेना जरुरी है।
“चीन की तुलना में भारत की स्थिति काफी बेहतर है”
डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि चीन की तुलना में भारत की स्थिति काफी बेहतर है क्योंकि हमारी टीकाकरण रणनीति बहुत सफल रही है, उच्च जोखिम वाले समूह के अधिकांश लोगों ने बूस्टर खुराक ली है और प्राकृतिक संक्रमण हुआ है। हम देख सकते हैं कि कहीं मामले नहीं बढ़ रहे हैं। लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है। उचित निगरानी की आवश्यकता है ताकि अगर कहीं भी मामले बढ़ते हैं तो हम इसे जल्द से जल्द उठाएं और परीक्षण करें ताकि यह देखा जा सके कि कोई नया वैरिएंट नहीं आ रहा है और आगे नहीं फैल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आज बैठक की। बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कुछ देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। COVID अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। हम किसी भी स्थिति का प्रबंधन करने के लिए तैयार हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की कोविड पर बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि अभी तक विमानन के संबंध में कोई बदलाव नहीं है। अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह कॉमरेडिटी वाले या अधिक आयु वाले लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है।
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
1 hr agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
4 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
5 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines