हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ramoji Rao के कट्टर 'दुश्मन' थे जगन मोहन रेड्डी; जानें दक्षिण की राजनीति में क्या था रामोजी राव का रोल?

Ramoji Rao South India Politics: रामोजी फिल्म सिटी के मालिक रामोजी राव का दक्षिण भारत की राजनीति में अच्छा खासा रसूख था। हाल ही में आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के चौंकाने वाले नतीजों की एक वजह रामोजी राव को ही माना जा रहा है।

विज्ञापन
Ramoji Rao Importance in South India Politics

Ramoji Rao Importance in South India Politics: एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के मालिक और मीडिया टायकून रामोजी राव (Ramoji Rao) नहीं रहे। ईनाडु TV और रामोजी फिल्म सिटी (Ramoji Film City) के संस्थापक रामोजी राव ने आज सुबह हैदराबाद में आखिरी सांस ली। 87 साल के रामोजी राव पिछले कई दिन से अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह करीब 4 बजे उन्होंने हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मीडिया और सिनेमा जगत के साथ-साथ रामोजी राव दक्षिण भारत की राजनीति में काफी रसूख रखते थे।

 

यह भी पढ़ें:Ramoji film city से होती है अरबों की आमदनी, एशिया के इस स्टूडियो में ऐसा क्या है खास?

विज्ञापन

हाल ही आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने लोगों को चौंकाया। जगन मोहन रेड्डी की पार्टी 151 सीटों से इतनी तेजी से नीचे उतरी कि मात्र 11 सीटों पर सिमट गई। इस जीत के चेहरे चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण हैं, लेकिन एक और बड़ा चेहरा है, जिसने जगन मोहन रेड्डी सरकार के पतन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वह रामोजी राव थे। दरअसल, जगन मोहन के पिता स्वर्गीय YSR ने साक्षी अखबार और चैनल का इस्तेमाल करके ईनाडु और ईटीवी को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन रामोजी राव ने उनका डटकर सामना किया। हिसाब बराबर करने से पहले YSR की हादसे में मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें:Ramoji film city क्यों है एशिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो? एक साथ कितनी फिल्मों की हो सकती है शूटिंग

विज्ञापन

जगन मोहन के इशारे पर CID ने परेशान किया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिता के जाने के बाद जगन मोहन रेड्डी मुकाबले में उतर आए। हालांकि जगन ने शुरू में रामोजी राव को खुश करने की कोशिश भी की, लेकिन रिश्ते सुधर नहीं पाए। जगन की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वे एक निजी समारोह में हाथ जोड़कर रामोजी राव का अभिवादन करते दिखे, लेकिन रामोजी राव एक सिद्धांतवादी व्यक्ति थे और उन्होंने हमेशा सरकार के अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

जगन ने उंडावल्ली अरुण कुमार की मदद से ईनाडु ग्रुप को टारगेट किया। ग्राहकों को डराकर अपना पैसा वापस मांगने के लिए उकसाया। पूछताछ के नाम पर CID ​​ने रामोजी राव के घर में घुसकर उन्हें और उनकी बहू शैलजा को खूब परेशान किया। जगन इस स्तर तक गिर गए कि उन्होंने 80 वर्षीय रामोजी राव की तस्वीर लीक कर दी, जो अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:वो शख्स जिसने सिनेमा की कल्पना को साकार कर खड़ा कर दिया सपनों का शहर, जानें कौन थे Ramoji Rao?

रामोजी राव ने जगन विरोधी अभियान शुरू किया

वहीं जगन को यह नहीं मालूम था कि रामोजी राव को नाराज करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। ईनाडु ने जगन मोहन रेड्डी के लिए की छवि बिगाड़ने के लिए काम किया। आदर्श विपक्ष की भूमिका भी निभाई। दुनिया को दिखाया कि अत्याचारी शासन गलतियों और भ्रष्टाचार से भरा हुआ है। रामोजी राव ने आंध्र प्रदेश में जो हो रहा है, उसका आईना दुनिया को दिखाया। मीडिया के इस दिग्गज ने सरकारी विज्ञापन लेना भी बंद कर दिया और इस पर कोई आपत्ति भी नहीं जताई।

विज्ञापन

ईनाडु की लोगों के बीच बहुत अधिक विश्वसनीयता है। जगन को यह बात तब पता चल जानी चाहिए थी, जब उनके उत्पीड़न के बावजूद किसी भी ग्राहक ने विरोध प्रदर्शन नहीं किया। रामोजी राव ने जगन पर सामान्य से 10 गुना अधिक निशाना साधा और साबित किया कि जगन जो गेम खेल रहे हैं, वह इस खेल के मास्टर हैं।

यह भी पढ़ें:एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के चेयरमैन का निधन, नहीं रहे Ramoji Rao

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola