वो शख्स जिसने सिनेमा की कल्पना को साकार कर खड़ा कर दिया सपनों का शहर, जानें कौन थे Ramoji Rao?

Ramoji Rao: एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के मालिक यानी रामोजी राव का निधन हो गया है। उनके निधन से हर कोई बहुत दुखी है। सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

Ramoji Rao

Ramoji Rao

Ramoji Rao Passes Away, Who was Ramoji Rao: आज सुबह यानी शनिवार 8 जून को सिनेमा जगत में तब शोक की लहर छा गई, जब फिल्म मुगल रामोजी राव के निधन की खबर आई। जी हां, एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के मालिक यानी रामोजी राव अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। रामोजी राव हेल्थ संबंधी परेशानी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आज अल-सुबह उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। रामोजी राव के निधन से पूरे सिनेमाजगत में शोक की लहर है। हर कोई उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन

कौन थे रामोजी राव?

रामोजी राव कोई ऐसा वैसा नाम नहीं थे। जी हां, रामोजी राव दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो परिसर यानी रामोजी फिल्म सिटी के मालिक थे। साल 1996 में साउथ के मशहूर फिल्म निर्माता और मीडिया बैरॉन श्री रामोजी राव ने रामोजी फिल्म नगर की स्थापना की थी। रामोजी ग्रुप की ईकाई उषा किरण मूवीज लिमिटेड हिंदी, मलयालम, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मराठी और बांग्ला में अस्सी से भी ज्यादा फिल्में बना चुकी है। उषा किरण मूवीज लिमिटेड ने भारतीय फिल्माकारों की फिल्मी कल्पना के मुताबिक इस फिल्म सिटी का निर्माण किया था।

विज्ञापन
Ramoji Rao

Ramoji Rao

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

शहर के भीतर शहर

रामोजी राव के इस स्टूडियो परिसर में तमाम सुविधाएं हैं। ये कोई ऐसा-वैसा फिल्म स्टूडियो नहीं है। जी हां, ये अपने आपमें ही बेहद कमाल का है। रामोजी फिल्म सिटी को दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो परिसर माना जाता है। बता दें कि यह स्टूडियो 2000 एकड़ (8.2वर्ग किलोमीटर) से भी अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस स्टूडियो में 50 शूटिंग फ्लोर है। रामोजी फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स है। इतना ही नहीं बल्कि इस तरह इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया है। द गार्डियन ने रामोजी फिल्म सिटी को “एक शहर के भीतर शहर” के रूप में बनाया है।

Ramoji Film City

Ramoji Film City

विज्ञापन

मनोरंजन जगत में पसरे गम के बादल

आज इसी फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स के मालिक का निधन हो गया है, जिससे ना सिर्फ पूरे सिनेमाजगत बल्कि देश में भी शोक की लहर है। रामोजी राव ने अपने जीवन में बहुत नाम कमाया है और इसका जीता-जागता उदाहरण रामोजी फिल्म सिटी है, जो खुद में ही कमाल है। आज भले ही रामोजी राव हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन ना सिर्फ सिनेमा बल्कि हर किसी के जहन में उनका नाम रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ