Ram Mandir Pakistan: अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह पूरे विश्व के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन पाकिस्तान में एक राम मंदिर ऐसा भी है, जहां हिन्दुओं को पूजा-अर्चना करने पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं पाकिस्तान सरकार ने मंदिर में से भगवान श्री राम की मूर्ति तक हटवा दी है। अब यह मंदिर खंडहर बनने जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस बारे में स्थानीय हिन्दू संगठनों ने कई बार प्रशासन और सरकार को ज्ञापन सौंपा लेकिन अभी तक इस मंदिर को फिर से खोला नहीं गया है।
16वीं शताब्दी में बनाया गया था मंदिर
पाकिस्तान का यह Ram Mandir इस्लामाबाद की मार्गल्ला पहाड़ियों पर है। स्थानीय हिन्दुओं में इसकी काफी मान्यता है। आसपास के लोग बताते हैं कि भगवान श्री राम का यह मंदिर करीब 16वीं शताब्दी में बनाया गया था। बताया जाता है कि श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण जी जब 14 साल के वनवास पर थे तो उन्होंने कुछ समय यहां बिताया था। यहां कई स्थान हैं जहां भगवान राम ने पानी पिया और विश्राम किया था। हर साल बड़ी संख्या में हिन्दू इस मंदिर में आते थे। पहले हर साल यहां मेले का आयोजन होता था जो अब बंद है।
कुछ समय स्कूल चलाया गया
जानकारी के अनुसार जब से यहां लोगों के पूजा करने पर प्रतिबंध लगा है, यहां लोगों का आना कम हो गया है। अब यहां केवल टूरिस्ट ही मंदिर को देखने और यहां स्थिति प्राचीन राम कुंड को देखने आते हैं। मंदिर से मूर्तिओं को हटा दिया गया है। जिससे स्थानीय हिन्दू काफी आहत हैं। पहले यहां हर साल मेला लगता था जो अब बंद है। पाकिस्तान सरकार ने बीच में यहां बच्चों का स्कूल भी चालू किया था। लेकिन उसे भी बाद में बंद कर दिया गया। अब यह पूरी तरह एक टूरिस्ट स्पॉट है, यहां पहाड़ी हैंडीक्राफ्ट आइटम और खाने-पीने की दुकानें खुल चुकी हैं।
(Ultram)
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
6 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
7 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
9 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
10 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
11 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
12 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
13 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
15 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
15 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines