Ram Mandir inauguration date time: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा। इसी दिन रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। ऐसे में यह सवाल मन में आता है कि 22 जनवरी की तारीख ही क्यों मंदिर के उद्घाटन के लिए चुनी गई, कोई और तारीख क्यों नहीं चुनी गई? आइए, इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं…
15 जनवरी से शुरू हो जाएंगे अनुष्ठान
मकर संक्रांति के एक दिन बाद 15 जनवरी से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। प्राण-प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी एक शुभ तिथि है, क्योंकि इस दिन मृगशिरा नक्षत्र, अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्ध योग का अनोखा संयोग बन रहा है।
https://twitter.com/sindhujugal/status/1742459171008835604
कब होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा?
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही, देश के कोने-कोने बुलाए गए साधु-संत, महामंडलेश्वर और कार सेवकों के परिजन भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir inauguration: कैसा होगा अयोध्या का Invitation Card? पहली झलक आई सामने
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पंचाग के अनुसार 22 जनवरी को दोपहर तीन बजकर 52 मिनट से मृगशिरा नक्षत्र शुरू होगा, जो 23 जनवरी को शाम चार बजकर 58 मिनट पर खत्म होगा। इसी अवधि के दौरान अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जोकि बहुत शुभ है। इसीलिए रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा इस दिन किया जाएगा।
ट्रस्ट के मुताबिक, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले रामलला एक विशेष रथ पर सवार होकर पूरे अयोध्या की परिक्रमा करेंगे। इस समारोह का आयोजन काशी के विद्वानों की देखरेख में होगा।
15 अगस्त से 22 जनवरी की तुलना
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने 22 जनवरी की तुलना 15 अगस्त से करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 के जितना ही 22 जनवरी 2024 भी महत्वपूर्ण है। महासचिव ने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या के लोगों में संतुष्टि की भावना है। उन्होंने कहा कि 1983 के बाद से पूरे देश के लोग राम मंदिर से जुड़ने लगे। यह मंदिर पूरे देश के सम्मान का विषय है।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir: भारत में हिंदू मंदिरों के पास है कितना पैसा? अयोध्या के राम मंदिर को लेकर चौंकाने वाला दावा!
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
17 mins ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
46 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
2 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
3 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
3 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
3 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines