Ram Lala Pran Pratishtha Invitations (कुमार गौरव, अयोध्या): अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसके लेकर देशभर में जश्न और त्योहार का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यजमान बनकर राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला को स्थापित करेंगे। 121 पुजारियों की टीम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और पूजन कराएगी। प्रधानमंत्री 21 जनवरी को अयोध्या आ जाएंगे। वहीं देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। समारोह के लिए 4 हजार साधु संत और करीब 3 हजार VVIP लोग बुलाए गए हैं। इनेके अलावा किसे बुलाया गया है और किसे नहीं? आइए जानते हैं…
इन लोगों को नहीं बुलाया गया, क्योंकि…
स्थानीय राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छोड़ कर अन्य किसी को नहीं बुलाया गया है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में ही समारोह हो रहा है तो प्रदेश के लोग मेजबान हैं। मेजबान होने के नाते वे तो समारोह में शामिल होंगे ही। केंद्र अथवा किसी प्रदेश के मंत्री को मंत्री होने के नाते नहीं बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी समारोह अस्वीकार कर चुके हैं। दोनों ने समारोह में आने से मना कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, रंजन चौधरी भी निमंत्रण पत्र अस्वीकार कर चुके हैं।
इन हस्तियों को दिया गया निमंत्रण पत्र
बाबा रामदेव, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, राजकुमार हिरानी, अरुण गोविल, संजय लीला भंसाली, दीपिका चिखलिया, रोहित शेट्टी, रजनीकांत, चिरंजीवी, मोहन लाल, धनुष, कंगना रनौत, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट
समारोह में इन लोगों को बुलाया गया
- हुतात्मा कारसेवकों के परिवार के सदस्य
- आंदोलन के पुरोधाओं के परिवार के सदस्य
- न्यायिक प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व करने वाले वकील
- 150 से अधिक परंपराओं के साधु संत, कथाकार, मठ-मंदिरों के ट्रस्टी, पुजारी आदि
- नेपाल से संत समाज के प्रमुख लोग
- जैन, बौद्ध, सिख समाज के बंधु (भारतीय मत पंथों के प्रतिनिधि)
- प्रमुख दानकर्ता
- जनजाती समाज के प्रमुख लोग
- घुमंतू जाति तथा अन्य जनजाति के लोग
- अनुसूचित समाज के प्रमुख लोग (उदाहरण के लिए अंबेडकर जी, जगजीवन राम जी, कांशीराम जी के परिवार के सदस्य) ।
- प्रसिद्ध समाचार पत्रों/न्यूज चैनलों के प्रमुख व्यक्ति
- स्वयंसेवी संगठन, नोबल पुरस्कार, भारत रत्न, परमवीर चक्र, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोग
- सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, तीनों सेनाओं के सेवानिवृत्त सेनाध्यक्ष, पूर्व राजदूत, विभिन्न
- प्रमुख पदों पर रहे प्रशासनिक/पुलिस सेवा के अधिकारी
- प्रमुख शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी, कवि, कलाकार, साहित्यकार, किसान, मज़दूर, खिलाड़ी इत्यादि
- प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्ष
- अयोध्या जनपद से सभी दलों के स्थानीय जन प्रतिनिधि
- उद्योजक, उद्योगपति एवं उद्यमी
- 50 देशों से भारतीय समाज के 55 लोग
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
5 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines