हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO : दिल्ली से अयोध्या जा रही फ्लाइट में लगे 'जय श्री राम' के नारे, पैसेंजर्स ने गाया- श्रीराम जय राम.. जय जय राम

Ram Bhajan in Flight VIDEO: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पैसेंजर फ्लाइट में राम भजन गाता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
पैसेंजर्स ने फ्लाइट में गाया राम भजन, देखें वीडियो

Ram Mandir Inauguration Ayodhya Ram Bhajan in Flight VIDEO: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इसे लेकर देश में उत्सव का माहौल है। पूरा देश राममय हो गया है। हर जगह केवल राम नाम ही सुनाई दे रहा है। लोग भगवान राम की भक्ति में लीन हैं। वे अपने आराध्य प्रभु का गुणगान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते, फिर चाहे व ट्रेन हो या फ्लाइट। इसी बीच, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक यात्री फ्लाइट में भगवान राम का भजन गा रहा है। बाकी लोग भी राम भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं।

दिल्ली-अयोध्या फ्लाइट का है वीडियो

दरअसल, यह वीडियो दिल्ली से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक यात्री भगवा रंग के कपड़े पहने हुए नजर आ रहा है। वह यात्रियों से राम भजन गाने के लिए कहता है, जिस पर सभी यात्री ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ गाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

‘देश बदल रहा है’

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को जारी किया है, जिसे अबतक 37000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 12 से ज्यादा बार लाइक और 160 बार रिपोस्ट किया गया है। वीडियो पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा- बदला हुआ भारत। जय श्री राम। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा- देश बदल रहा है। भविष्य सुरक्षित हाथों में है। जय श्री राम।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir को लेकर न्यूजीलैंड के मंत्री ने लगाए जयश्री राम के नारे, बोले- मोदी की वजह से हुआ संभव

सुबह 10 बजे से होगा ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन 

विज्ञापन

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुबह 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन होगा। इसमें उत्तर प्रदेश , ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, मणिपुर , महाराष्ट्र और असम समेत विभिन्न राज्यों से आए 50 से अधिक वाद्ययंत्र शामिल होंगे। ट्रस्ट ने कहा कि यतीन्द्र मिश्र इस भव्य मंगल वादन के परिकल्पनाकार और संयोजक है। इसमें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली ने भी सहयोग किया है।

यह भी पढ़ें: नित्यानंद को मिला राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण? इंटरपोल जारी कर चुका है ब्लू कॉर्नर नोटिस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola