खालिस्तानी आतंकी Gurpatwant Pannu का भड़काऊ बयान, इस बार टारगेट Ram Mandir

Gurpatwant Pannun Targeted Ram Mandir: गुरपतवंत पन्नू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब उसने राम मंदिर को टारगेट करके धमकी दी है। मुसलमानों को भड़काने के लिए बयान दिया है, जानिए आखिर आतंकी ने क्या कहा?

Khalistani Terrorist Gurpatwant Singh Pannun

गुरपतवंत सिंह पन्नू

Gurpatwant Singh Pannu Targeted Ram Mandir: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर भारत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। इस बार उसका टारगेट राम मंदिर अयोध्या है, जिसे लेकर उसने भड़काऊ बयान दिया है। पन्नू ने मुसलमानों को भड़काने की कोशिश की है। पून्न ने राम मंदिर और भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए मुसलमानों से राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार करने को कहा है। एक वीडियो जारी करके गुरपतवंत पन्नू ने कहा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन अमृतसर से अयोध्या तक हवाई अड्डों को बंद करेंगे। मुसलमानों वक्त आ गया है। मुसलमानों तुम भारत में ऊर्दूस्तान बनाओ। 22 जनवरी के दिन मोदी मुसलमानों के खिलाफ ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाने जा रहा है, जो सिखों के खिलाफ भी चलाया गया था, लेकिन इस बार भारत की सरकार को कामयाब नहीं होने देना है। मुसलमानों अपने हक के लिए एक हो जाओ।

विज्ञापन

विज्ञापन

21 जनवरी को राम मंदिर में शिफ्ट होंगे रामलला

सूत्रों के मुताबिक, 21 जनवरी को रामभक्त रामलला के दर्शन नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इस दिन रामलला अपने अस्थायी मंदिर से नए मंदिर में पहुंचेंगे। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने यह जानकारी दी। साथ ही श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी भक्तों को इस बारे में बता दिया है। ट्रस्ट के अनुसार, 21 जनवरी को रामलला की अचल मूर्ति को सोने के सिंहासन पर कमल के आसन पर प्रतिष्ठित कर दिया जाएगा। सिहांसन के ठीक सामने रामलला चारों भाइयों के साथ विराजेंगे। हर दिन दोनों मूर्तियों की पूजा होगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे यजमान के रूप में प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े सभी नियमों का पालन करेंगे। अगर संतों द्वारा उनसे व्रत रखने को कहा जाएगा तो वे व्रत भी जरूर रखेंगे। गर्भगृह में रामलला को प्रतिष्ठित करने के बाद वे समारोह में आए अतिथियों से रूबरू भी होंगे।

विज्ञापन

UPSSF को मिली राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राम मंदिर अयोध्या और अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UPSSF) को दी गई है, जिसका गठन साल 2020 में कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। वहीं राम मंदिर की सुरक्षा के लिए सरयू नदी के किनारे मॉडर्न सर्विलांस रूम बनाए जाएंगे। चौधरी चरण सिंह घाट से लेकर गुप्तार घाट तक की सुरक्षा इस रूम के जरिए की जाएगी। एक सर्विलांस रूम गुप्तार घाट पर बनेगा। 3 सर्विलांस रूम अयोध्या धाम के घाट पर बनाएं जाएंगे। स्पेशल डिजाइन वाले लोहे के मजबूत फ्रेम, आधा लकड़ी और आधा शीशे से बना सर्विलांस रूम बनाकर पुलिस को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ