---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

महाराष्ट्र के शेफ अयोध्या में बनाएंगे एक और रिकॉर्ड, एक बार में 7000 किलो तैयार करेंगे ‘राम हलवा’

Ayodhya Ram Mandir Inauguration : अयोध्या में श्रीराम का भव्य दरबार सजधज कर लगभग तैयार हो गया है। प्रसाद बनाने के लिए महाराष्ट्र से शेफ को बुलाया गया है।

Ayodhya Ram Mandir Inauguration : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी करीब-करीब पूरी हो चुकी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में देश-विदेश से मेहमान आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 22 जनवरी को अयोध्या में रहेंगे। मेहमानों के लिए प्रसाद-भोजन से लेकर ठहरने के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस समारोह में महाराष्ट्र के रहने वाले सेलिब्रिटी शेफ विष्णु मनोहर भी एक नया रिकॉर्ड बनाने के लिए आएंगे।

राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में नागपुर निवासी शेफ विष्णु मनोहर को भी आमंत्रित किया गया है। वे रामभक्तों के लिए मीठा प्रसाद तैयार करेंगे। इसके लिए उनके साथ उनकी किंग साइड कढ़ाई भी अयोध्या जाएगी। क्रेन से इस कढ़ाई को उठाया जाएगा। मनोहर खुद को कार सेवक कहते हैं। उन्होंने अयोध्या में डेढ़ लाख से अधिक रामभक्तों के लिए एक बार में 7000 किलो प्रसाद बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाने का फैसला लिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का प्रवेश द्वार कैसा होगा? सामने आई मनमोहक तस्वीरें

अयोध्या में एक किचन बनवा रहे विष्णु मनोहर

---विज्ञापन---

विष्णु मनोहर ने कहा कि मैं पहली बार एक युवा कार सेवक के रूप में अयोध्या गया था। वे अब अयोध्या में एक किचन बनवा रहे हैं, जोकि रामलला और राम जन्मभूमि ट्रस्ट को समर्पित किया जाएगा। इस रसोई में 1400 किलो की एक स्टील कढ़ाई होगी, जिसमें बीच में हवले को गर्म करने के लिए लोहे की गोलाकार परत होगी। आपको बता दें कि वे एक ही कढ़ाई में 2000 किलो पोहा बनाने का भी रिकॉर्ड बना चुके हैं।

20 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे विष्णु मनोहर

---विज्ञापन---

राम हवला बनाने के लिए विष्णु मनोहर और उनकी टीम 20 जनवरी से पहले ही अयोध्या पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि अयोध्या में बनने वाले प्रसाद में नागपुर का भी स्वाद होगा। जब उसने पूछा गया कि प्रसाद के लिए सूजी का हवला ही क्यों चुना तो उन्होंने कहा कि भगवान को सूजी का हलवा ही चढ़ाया जाता है। भगवान विष्णु का भी पसंदीदा व्यंजन हलवा ही है।

First published on: Jan 09, 2024 12:17 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola