Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर उद्घाटन समारोह है। इस दिन श्री राम लला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। अयोध्या नगरी में इसकी तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। केंद्र सरकार ने इस दिन सरकारी कार्यालयों में हाफ डे घोषित किया है। इस बीच अलग-अलग राज्यों ने अपने यहां छुट्टी और अन्य पाबंदी लागू की हैं। कुछ जगह सरकारी दफ्तर दोपहर 2.30 बजे खोले जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि अलग-अलग राज्यों में राम मंदिर उद्घाटन के लिए क्या बड़े बदलाव किए गए हैं।
7000 खास मेहमान
समारोह में तकरीबन 7000 मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि शामिल होंगे। इनमें राजनीतिक, सेलिब्रिटी, खेल जगत, बिजनेस समेत हर क्षेत्र के माननीय लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी लोगों को संबंधित करेंगे। जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को श्री राम मंदिर गर्भगृह में रामलला की मूर्ति को रख दिया गया है। 22 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश
उत्तर प्रदेश में छुट्टी का ऐलान किया गया है। एजुकेशन सभी संस्थान आंशिक रूप से बंद रहेंगे। मध्यप्रदेश में आधे दिन छुट्टी रहेगी। यहां ड्राई डे घोषित किया गया है। शराब की दुकानें पूरे दिन बंद रहेंगी।
छत्तीसगढ़ सरकार ने चलाई विशेष ट्रेनें
यहां अयोध्या जाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। इन वीकली ट्रेनों को 22 जनवरी के बाद लोगों के वापस लौटने तक चलाया जाएगा। इसके अलावा यहां सभी स्कूल और कॉलेज 22 जनवरी को पूरी तरह बंद रहेंगे।
गोवा में छुट्टी, हरियाणा में शराब में पाबंदी
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के महत्व को बताते हुए इस दिन राज्य में छुट्टी का ऐलान किया। वहीं, हरियाणा में राम मंदिर उद्घाटन के दिन शराब पर पाबंदी रहेगी। शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। नियम तोड़ने वालों पर स्थानीय पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं, राज्य में छुट्टी की घोषणा हुई है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
4 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
5 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
8 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
9 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
10 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
11 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
13 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
13 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines