Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन होना है। इसे लेकर पूरे देश में उत्सव और हर्षोल्लास का माहौल है। लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देखना चाहते है। केंद्रीय कर्मचारियों ने प्रसारण को लाइव देखने का अनुरोध किया था, जिस पर केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार के तहत आने वाले सभी ऑफिस और सभी संस्थानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक छुट्टी रहने का आदेश जारी किया गया है, ताकि कर्मचारी उस दिन सुबह राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव देख सकें।
कर्मचारियों की मांग पर केंद्र का ऐलान
कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पूरे देश में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की बंदी की घोषणा की है। इससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें: Video: श्रीराम के अनन्य भक्त ‘हनुमान’ भी ठिठुरे, कमिश्नर ऑफिस में घुसे हीटर की आंच तापने
अभिजीत मुहूर्त में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी यानी 22 जनवरी को की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सभी शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए अभिजीत मुहूर्त में संपन्न कराया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के पहले शुभ संस्कारों का प्रारंभ 16 जनवरी से जारी है।
पीएम मोदी होंगे समारोह के मुख्य अतिथि
बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा, मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत कई लोग समारोह में शामिल होंगे। ट्रस्ट ने कार सेवकों के परिजनों और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर चीफ जस्टिस समेत कई गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजा है। इस समारोह में 7000 से अधिक साधु-संत भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने Ram Mandir समेत जारी की 6 डाक टिकट, जानें 5 खास बातें
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
20 mins agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
1 hr agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
2 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
3 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
4 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
4 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
4 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
5 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
5 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines