TMC General Secretary Abhishek Banerjee On Ram Mandir Inauguration Ram Lalla Pran Pratishtha Ceremony: धर्मनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसे लेकर देश में हर्षोल्लास का माहौल है। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोगों से धर्म के चश्मे को हटाने का आह्वान करते हुए इस बात पर जोर दिया कि पूरा हिंदुस्तान खतरे में है।
‘पूरा हिंदुस्तान खतरे में है’
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सर्व-विश्वास रैली में लोगों को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कोई कहता है हिंदू खतरे में है, कोई कहता है मुसलमान खतरे में है। मैं कहता हूं कि धर्म का चश्मा उतारकर देखो, पूरा हिंदुस्तान खतरे में है। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस या किसी को भी वोट दें, लेकिन धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि काम के नाम पर वोट करें।
‘बंगाल के लिए आज गर्व का दिन है’
टीएमसी महासचिव ने कहा कि आज बंगाल के लिए गर्व का दिन है। एक तरफ जहां पूरा देश धार्मिक कार्यक्रम में लगा हुआ है, वहीं बंगाल के लोग सड़क पर एक साथ खड़े होकर शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। बंगाल धर्म की राजनीति नहीं करता। हमारा एक ही धर्म है और वह है- सभी को सेवा प्रदान की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘मोदी ही जीतेंगे अगला चुनाव’, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विदेशी मीडिया ने क्या कहा?
‘एकता सभी धर्मों के केंद्र में है’
बता दें कि सोमवार को कोलकाता में सर्वधर्म रैली (संहति रैली) का आयोजन किया गया। इस मौके पर टीएमसी ने कहा कि संहति रैली ने सभी धर्मों के लिए एकजुटता प्रदर्शित की। टीएमसी ने कहा कि एकता सभी धर्मों के केंद्र में है। आज संहति रैली में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के साथ विविध मान्यताओं की एकता के लिए समर्थन व्यक्त करने के लिए भारी भीड़ एकत्र हुई। यह एक मनमोहक दृश्य था, क्योंकि विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों ने सभी धर्मों के लिए एकजुटता प्रदर्शित करते हुए एक साथ मार्च किया।
‘रैली में सभी धर्मों के लोग शामिल’
इससे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि संहति रैली रास्ते में मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों और गुरुद्वारों को कवर करेगी। उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने के लिए हर किसी का स्वागत है। रैली में सभी धर्मों के लोग होंगे।
यह भी पढ़ें: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करते ही PM मोदी का बड़ा ऐलान, एक करोड़ लोगों को दिया ‘तोहफा’
संबंधित खबरें
'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
8 mins ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
1 hr agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
2 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
3 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
6 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक का मार्च शुरू, बाराखंभा रोड तक पैदल जाएंगे सांसद
6 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
6 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines