Indian Airlines का बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा, 5 कंपनियों ने घटाया फ्लाइट का किराया

Festival Special Air Flight Fair: रक्षाबंधन के मौके पर एयरलाइंस ने महिलाओं को तोहफा दिया है। फ्लाइटों के किराये में कटौती की गई है। नए किरायों के साथ महिलाएं ट्रेन के कराये से भी कम किराये में हवाई सफर का मजा ले सकती हैं।

Indigo Flight Fair For Rakshabandhan

रक्षाबंधन के लिए फ्लाइटों के किराये में कटौती हुई है।

Rakshabandhan Special Flight Fair Announced by Airlines: रक्षाबंधन का त्योहार आ रहा है। महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने मायके जाएंगी। इस मौके पर एयरलाइंस ने महिलाओं को तोहफा दिया है। 5 एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइटों के किराए में कटौती की हुई है, जो पिछले एक महीने से चल रही हे, लेकिन अब इस कटौती को एक महीना और बढ़ा दिया है। अब महिलाए इस तोहफे का फायदा राखी के दिनों में भी उठा सकती हैं।

विज्ञापन

इंडिगो, स्पाइस जेट, विस्तारा, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अलायंस एयर ने किराये घटाए हैं। करीब 15 फीसदी की कटौती हुई है और इस किराये के साथ महिलाएं फ्लाइट में ट्रेन जैसे सफर का आनंद ले सकती हैं। इसका मतलब यह है कि राखी पर महिलाओं को फ्लाइट में सफर करने के लिए ट्रेन के एसी कोच के किराए से भी कम किराया देना पड़ेगा। दिल्ली से अहमदाबाद, जयपुर, रायपुर, बेंगलुरु, इंदौर, पुणे, चंडीगढ़ और अन्य शहरों के लिए किरायों की घोषणा हुई है।

विज्ञापन

बुकिंग चल रही है, अभी से कराने में फायदा

एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार, रक्षाबंधन के मौके पर एयरलाइंस की लो फेयर स्कीम लागू होगी। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है और अभी से बुकिंग कराने पर ही फायदा होगा। क्योंकि राखी के दिनों में फ्लाइटों का किराया वंदे भारत एक्सप्रेस के किराये से भी कम होगा। जून के आखिरी सप्ताई में एयरलाइंस ने लो फेयर स्कीम लागू थी। इसके तहत हवाई किराये में 15 से 20 प्रतिशत की कटौती की गई और यह किराया ट्रेन के किराये से भी कम है।

विज्ञापन

ऐसे में अगर आप ट्रेन के एसी कोच में सफर करने की सोच रही हैं तो ट्रेन के एसी कोच से कम किराये में हवाई सफर कर मजा उठा सकती हैं। ट्रेनों में रिजर्वेशन की लंबी वेटिंग लिस्ट होगी तो हवाई सफर दूसरा ऑप्शन हो सकता है। महिलाएं उसी किराये में राखी के 3 दिन बाद तक वापसी की टिकट भी बुक करा सकती हैं।

विज्ञापन

कुछ इस तरह होगा फ्लाइटों का किराया

17 अगस्त को मुंबई से जयपुर के लिए इंडिगो फ्लाइट का किराया 3590 से लेकर 3922 रुपये होगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया 3921 रुपये और विस्तारा फ्लाइट का किराया 4476 रुपये होगा, जो मुंबई से जयपुर जाने वाली ट्रेन के एसी कोच के किराये से कम है। पुणे से जयपुर का इंडिगो फ्लाइट का किराया 17 अगस्त को 4635 रुपये होगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया 4835 रुपये होगा। अहमदाबाद से जयपुर तक स्पाइस जेट की फ्लाइट का किराया 17 अगस्त करो 4206 रुपये होगा। दिल्ली से जयपुर तक अलायंस एयर की फ्लाइट का किराया 17 अगस्त को 1964 रुपये होगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का किराया 2199 रुपये होगा। इंडिगो की फ्लाइट का किराया 2251 रुपये होगा।

विज्ञापन

11 से 18 अगस्त तक फ्लाइटों का किराया

कहां से कहां तक? हवाई किराया
दिल्ली-भोपाल 2749
भोपाल-दिल्ली 3529
रायपुर-भोपाल 4581
भोपाल-रायपुर 4801
अहमदाबाद-भोपाल 3262
भोपाल-अहमदाबाद 3462
भोपाल-बेंगलुरु 5465

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ