पाकिस्तानी महिला कौन? PM मोदी को जिसने भेजी राखी; 30 साल से निभा रही अनोखा रिश्ता

Qamar Mohsin Shaikh: प्रधानमंत्री मोदी की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख आज भी रक्षाबंधन के मौके पर चर्चा में हैं। वे प्रधानमंत्री की मुंहबोली बहन है और पिछले 3 दशक से उनसे भाई-बहन का रिश्ता निभा रही हैं। आइए जानते हैं कमर मोहसिन शेख के बारे में…

Qamar Mohsin Shaikh, PM Modi

Qamar Mohsin Shaikh, PM Modi

विज्ञापन

PM Modi Pakistani Sister Profile: आज रक्षाबंधन का त्योहार है और बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा करने का वचन ले रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छोटी-छोटी बच्चियों से राखी बंधवाते नजर आए। वहीं उनकी पाकिस्तानी बहन भी उन्हें राखी बांधने आएगी।

जी हां, पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख इस बार उन्हें 30वीं बार राखी बांधेंगी। कमर शेख हर साल प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधती हैं और अपने हाथ से राखी बनाती हैं। राखी वाले दिन जो राखी उन्हें सबसे ज्यादा अच्छी लगती है, उसे वे प्रधानमंत्री मोदी की कलाई पर बांध देती हैं। आइए जानते हैं कि कमर मोहसिन शेख कौन हैं?

विज्ञापन

पाकिस्तान की बेटी, भारत की बहू

बता दें कि कमर मोहसिन शेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंहबोली बहन हैं। वे पाकिस्तान की बेटी हैं, लेकिन भारत की बहू हैं। उनका जन्म कराची में मुस्लिम परिवार में हुआ और साल 1981 में गुजरात के अहमदाबाद निवासी मोहसिन शख्स से उनकी शादी हुई। शादी करके वे भारत आ गई और यहीं बस गई। मोहसिन खान पेंटर हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से कैसे हुई मुलाकात?

कमर मोहसिन शेख बताती हैं कि जब प्रधानमंत्री मोदी संघ प्रचारक थे, तब वह उनसे मिली थी। 1990 में गुजरात के तत्कालीन राज्यपाल स्वर्गीय डॉ. स्वरूप सिंह ने उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी से कराई थी। उन्हें देखकर अपनेपन का अहसास हुआ और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भाई कहकर संबोधित किया। बातों-बातों में उन्होंने राखी बांधने का प्रस्ताव रखा, जो उन्होंने स्वीकार कर लिया। तब से लेकर आज तक वे उन्हें राखी बांधती आ रही हैं।

विज्ञापन

कोरोना काल में 3 साल वे उन्हें राखी नहीं बांध पाईं, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को राखी जरूर भेजी। वहीं मोहसिन कहती हैं कि उनका अपना कोई सगा भाई नहीं है। इसलिए उनकी इच्छा हुई कि वे प्रधानमंत्री को अपना भाई बना लें और उनकी इच्छा से यह संभव भी हो गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ