नई दिल्ली: राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा उनके लिए लकी साबित हुई थीं। 1985 में ट्रेडिंग शुरू करने वाले राकेश झुनझुनवाला का शादी दो साल बाद यानी 1987 में रेखा झुनझुनवाला से हुई थी। ये वो वक्त था जब झुनझुनवाला ट्रेडिंग सीख रहे थे। ये वो समय था जब उन्होंने टाटा टी के शेयर में दो लाख रुपए से ज्यादा इन्वेस्ट किए थे। शादी के करीब एक साल बाद झुनझुनवाला ने टाटा टी के शेयर को मुनाफे पर बेच दिया था जिससे उन्हें पांच लाख रुपए का फायदा हुआ था।
राकेश झुनझुनवाला ने की थी सीए की पढ़ाई
दरअसल, पिता की मर्जी के मुताबिक, सीए (चाटर्ड अकाउंटेंट) की पढ़ाई करने वाले राकेश झुनझुनवाला ने कॉलेज के बाद से ट्रेडिंग में जाने का मन बना लिया था। इस बारे में जब उन्होंने अपने पिता राधेश्याम झुनझुनवाला (इनकम टैक्स अधिकारी) को बताया तो पिता ने ट्रेडिंग के लिए रुपए देने से साफ इनकार कर दिया। बताया जाता है कि इसके बाद राकेश झुनझुनवाला ने किसी तरह पांच हजार रुपए जमा किए और 1985 में पांच हजार रुपए लेकर दलाल स्ट्रीट पहुंचे। इन रुपयों को उन्होंने इन्वेस्ट किया। थोड़े दिनों बाद उन्होंने 43 रुपए के हिसाब से टाटा टी के 500 हजार शेयर खरीद लिए।
और पढ़िए – Interest Rate Hike: SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, इतने फीसद बढ़ाई ब्याज दरें
2 लाख 15 हजार के इन्वेट पर हुआ पांच लाख रुपए का मुनाफा
राकेश झुनझुनवाला ने टाटा टी के 5000 हजार शेयर 43 रुपए के हिसाब से खरीदे यानी उन्होंने 2 लाख 15 हजार रुपए इन्वेस्ट किया। करीब 90 दिनों बाद जब टाटा टी के शेयर के भाव ऊपर चढ़े तो उन्होंने इसे 143 यानी एक शेयर पर 100 रुपए के मुनाफे से बेच दिया। तीन महीने में ही राकेश झुनझुनवाला को पांच लाख रुपए का मुनाफा हो गया। इसके बाद राकेश झुनझुनवाला ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
शादी के बाद 2-3 साल में जमा कर लिए थे 3 करोड़ रुपए
राकेश झुनझुनवाला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के दो से तीन साल के अंदर उन्होंने शेयर खरीद-बेचकर तीन करोड़ रुपए जुटा लिए थे। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी रेखा काफी संपन्न परिवार से थीं। रेखा के घर में वो सारी चीजें थीं जो सुख-सुविधा से जुड़ी होती हैं। उन्होंने बताया था कि शादी के बाद जब रेखा मेरे घर आईं तो मेरे घर में एसी नहीं था, तब पत्नी ने पूछा कि अपने घर में एसी कब लगेगा? इसके बाद राकेश झुनझुनवाला ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि उस दिन शाम छह बजे तक मेरी नेटवर्थ तीन करोड़ रुपए थी और बाजार बंद होने के बाद मेरी नेटवर्थ 20 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। इसके बाद रात को जब वे घर पहुंचे तो पत्नी को बताया कि घर में जल्द ही एसी लग जाएगा।
मां ने कहा था- तुझसे शादी कौन करेगा, तो दिया था ये जवाब
राकेश झुनझुनवाला ने ट्रेडिंग में जाने के फैसले के बारे में जब अपनी मां उर्मिला झुनझुनवाला को बताया था तब उनकी मां ने कहा था कि तू दलाल स्ट्रीट जाएगा तो तुझसे शादी कौन करेगा। इस पर राकेश झुनझुनवाला ने मुस्कुराते हुए अपनी मां से कहा था कि आप चिंता क्यों करती हो, आपसे झगड़ा करने के लिए, आपको परेशान करने के लिए एक बहू कम रहेगी।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines