राज्यसभा सदस्य संजय सिंह बोले- अंजलि केस में गृहमंत्री आप सांसदों से मिलने को तैयार नहीं 

संजय सिंह

संजय सिंह

नई दिल्ली से अमित पांडे की रिपोर्ट: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को मीडिया में कहा कि भाजपा नेता ने तालिबानियों की तरह दिल्ली में बेटी को सड़क पर घसीट-घसीटकर मार दिया। वहीं गृहमंत्री अमित शाह कानून व्यवस्था को लेकर ‘आप’ सांसदों से मिलने को तैयार नहीं हैं। उनका दावा था कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री के दफ्तर पर कई बार फोन कर समय मांग चुके हैं। लेकिन अभी तक आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी से निष्कासित नहीं किया

राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया कि कंझावला कांड का आरोपी मनोज मित्तल भाजपा का नेता है। इसलिए पूरी भाजपा का शासन तंत्र उसको बचाने में लगा हुआ है। भाजपा ने मनोज मित्तल को अभी तक अपनी पार्टी से निष्कासित नहीं किया है। क्योंकि बीजेपी कहती है कि उन्नाव-हाथरस जैसे कांड करो, हम तुम्हारा साथ देंगे। इसी वजह से कंझावला कांड को लेकर भाजपा के सांसद-विधायक और केंद्रीय मंत्रियों के मुंह से अभी तक निंदा का एक शब्द तक नहीं निकला है। भाजपा नेताओं के इशारे पर इस मामले को अब अलग एंगल देने का प्रयास किया जा रहा है। मनोज मित्तल को बचाने के लिए लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने मामले में लीपापोती की 

आप आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में एक दुखद हृदय विदारक हत्या की घटना घटित हुई। अब पूरी भारतीय जनता पार्टी उन दरिंदों के पक्ष में खड़ी है। देश भर में कहीं भी बलात्कार, हत्या, बहुत बड़े भ्रष्टाचार की घटना होती है और अगर उस व्यक्ति का कनेक्शन बीजेपी से है तो पूरी बीजेपी का शासन तंत्र उसे बचाने में खड़ा हो जाता है। कंझावला की घटना भी इसी बात का सीधा उदाहरण है। जहां पर भारतीय जनता पार्टी का नेता मनोज मित्तल इस दरिंदगी और हैवानियत भरी हत्या का जिम्मेदार है। इसका उदाहरण आपको तालिबान में दिखेगा। भाजपा के नेता ने देश की राजधानी दिल्ली में कई किलोमीटर तक लड़की को घसीट कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद पूरी दिल्ली पुलिस मामले की लीपापोती में लग गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ