---विज्ञापन---

देश angle-right

Sonia Gandhi: नियमित जांच के लिए सोनिया गांधी दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, यूपी में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से फ्री होकर राहुल गांधी शाम को द‍िल्‍ली आएंगे। इसके बाद […]

---विज्ञापन---

Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, यूपी में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से फ्री होकर राहुल गांधी शाम को द‍िल्‍ली आएंगे। इसके बाद वे मां सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

सोनिया गांधी को इससे पहले 12 जून 2022 में नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थी। 18 जून को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। 2 जून को सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हुई थीं। इसके बाद से उनका गंगाराम अस्पताल में रूटीन चेकअप होता रहता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएमंदी के संकेत, अमेजन 18,000 से अधिक कर्मचारियों की करेगा छंटनी

28  दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर दिखी थीं सोनिया गांधी

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी को सार्वजनिक कार्यक्रम में देखा गया था। इससे पहले 24 दिसंबर को सोनिया गांधी ने दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थीं।

---विज्ञापन---

बता दें कि कुछ दिनों पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में वायरल बुखार और पेट में संक्रमण के लक्षणों के साथ कुछ घंटे के लिए भर्ती कराया गया था।

और पढ़िएदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 04, 2023 03:56 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola