Rajya Sabha Election 2024: 15 राज्य, 56 सीटें, 41 से उम्मीदवार निर्विरोध जीते; कल 15 सीटों पर मतदान

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए कल वोटिंग होगी। कुल 15 सीटों के लिए मतदान के जरिए सांसद चुने जाएंगे, क्योंकि कुल 56 सीटों में से 41 सीटों के उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सोनिया गांधी भी इस बार लोकसभा चुनाव न लड़कर राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान हैं।

Rajya Sabha Elections 2024

राज्यसभा चुनाव 2024 जीतने के लिए 3 राज्यों में कांटे की टक्कर होगी।

विज्ञापन

Rajya Sabha Elections 2024 Voting: देश में कल राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होगा। 15 राज्यों में 56 सीटें खाली हैं, जिनमें से 41 सीटों के लिए उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। ऐसे में 27 फरवरी को सिर्फ 15 सीटों के लिए मतदान होगा, जो उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक की सीटें हैं।

मतदान परिणाम भी कल ही जारी कर दिए जाएंगे। सुबह 9 बजे शाम 4 बजे वोटिंग होगी। शाम 5 बजे के बाद मतगणना होगी और परिणाम आएंगे। चुनाव के 8 फरवरी से 15 फरवरी तक नामांकन भरे गए थे।  कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव नामांकन पत्र भरा है।

विज्ञापन

 

किस राज्य में कहां कितनी सीटें खालीं?

उत्तर प्रदेश- 10, बिहार- 6, महाराष्ट्र- 6, पश्चिम बंगाल- 5, मध्य प्रदेश- 5, गुजराज- 4, कर्नाटक- 4, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा में 3-3, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट खाली है।

विज्ञापन

इन 41 सीटों पर निर्विरोध जीते कैंडिडेट

नामांकन पत्र दाखिल होने से पहले ही 12 राज्यों में 41 उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए थे, जिनमें से 20 कैंडिडेट भाजपा के हैं। कांग्रेस ने 6, BJD के 2, RJD के 2, TMC के 4, YSR कांग्रेस ने 3, JDU, शिवसेना, NCP, BRS ने एक-एक सीट जीती है।

 

विज्ञापन

UP की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए 11 कैंडिडेट रण में उतरे हैं। भाजपा ने 8 नेताओं पूर्व केंद्रीय मंत्री RPN सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, राज्य पार्टी महासचिव अमरपाल मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत, पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह, आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन, पूर्व सपा नेता संजय सेठ चुनाव टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी ने जया बच्चन, पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, रिटायर्ड IAS अधिकारी आलोक रंजन को रण में उतारा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कर्नाटक-हिमाचल में ये उम्मीदावर मैदान में

कर्नाटक में 4 राज्यसभा सीटों के लिए 5 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं। कांग्रेस ने अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन, GC चंद्रशेखर को चुनाव टिकट दिया है। भाजपा ने नारायणसा बैंडेज को चुनावी रण में उतारा है। जनता दल (S) के कैंडिडेट पूर्व राज्यसभा सदस्य डी. कुपेंद्र रेड्डी हैं। हिमाचल प्रदेश की इकलौती राज्यसभा सीट जीतने के लिए कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के हर्ष महाजन के बीच कांटे की टक्कर है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ