BJP Candidates List For Rajya Sabha Election : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश और बिहार समेत सात राज्यों में 14 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। भाजपा ने यूपी से आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और चौधरी तेजवीर सिंह समेत सात उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं भाजपा के वो 14 उम्मीदवार, जिन्हें राज्यसभा का टिकट मिला है।
उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों की लिस्ट
नवीन जैन
आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन की बीजेपी में अच्छी पकड़ है। वे बड़े बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने साल 2017 में मेयर चुनाव लड़ा था। इस बार उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन उससे पहले भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया।
चौधरी तेजवीर सिंह
चौधरी तेजवीर सिंह मथुरा से तीन बार सांसद रह चुके हैं। वे पार्टी के बड़े नेता माने जाते हैं। फिलहाल चौधरी तेजवीर सिंह उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं।
यह भी पढ़ें : 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली, जिनके लिए 27 फरवरी को होंगे चुनाव, जानें कब से शुरू होंगे नामांकन
आरपीएन सिंह
भाजपा ने कांग्रेस के बागी नेता आरपीएन सिंह को राज्यसभा भेजना का फैसला लिया है। आरपीएन सिंह पिछड़े समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उनके आने से पूर्वांचल के पिछड़े समुदाय में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई और इसका लाभ पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिला।
डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भाजपा के तेज तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वे एक बार फिर राज्यसभा जाएंगे। वे यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर के रहने वाले हैं।
साधना सिंह
चंदौली जिले की मुगलसराय सीट से विधायक रह चुकीं साधना सिंह भी राज्यसभा जाएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की बहू साधना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
अमरपाल मौर्य
अमरपाल मौर्य ने 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की ऊंचाहार सीट से चुनाव लड़ा था। उनके पास कुल संपत्ति 3.1 करोड़ रुपये है।
संगीता बलवंत
संगीता बलवंत ने साल 2017 में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। गाजीपुर की रहने वाली संगीता ने बसपा से राजनीति की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में वे भाजपा में शामिल हो गईं।
बिहार से 2 उम्मीदवार भेजे जाएंगे राज्यसभा
डॉ. धर्मशीला गुप्ता
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप से राजनीति में कदम रखी थीं। वह एक शिक्षिका हैं। उन्होंने सबसे पहले वार्ड पार्षद का चुनाव जीता। इसके बाद पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया और अब वे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं।
डॉ. भीम सिंह
बिहार की राजनीति में डॉ. भीम सिंह की अच्छी पकड़ है। वे फिलहाल बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता हैं।
छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह बनाए गए उम्मीदवार
20 साल पहले राजा देवेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वे फिलहाल जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके पिता स्व. सुरेंद्र कुमार सिंह कांग्रेस से विधायक रहे थे।
हरियाणा से सुभाष बराला को टिकट
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टा के सुभाष बराला करीबी माने जाते हैं। वे जाट और किसान के बड़े नेता हैं। वर्तमान में हरियाणा किसान विकास प्राधिकरण के सुभाष बराला चेयरमैन हैं।
यह भी पढे़ं : राज्यसभा चुनाव के लिए 7 राज्यों के उम्मीदवार घोषित, देखें BJP की List
कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे बने उम्मीदवार
भाजपा ने कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे को अपना प्रत्याशी बनाया है। नारायणा कृष्णासा भांडगे विधान परिषद के पूर्व सदस्य और पिछड़ा वर्ग स्वाकुली साली समाज के सदस्य हैं।
उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट बने राज्यसभा प्रत्याशी
महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के बड़े भाजपा नेता हैं। वे फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे चमोली जिले की बद्रीनाथ सीट से विधायक भी रह चुके हैं।
पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को टिकट
सामिक भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता हैं। वे बशीरहाट सीट से विधायक भी रह चुकी हैं।
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 mins ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
2 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
2 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
3 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
4 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
5 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
5 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines