हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव आज, झारखंड-मिजोरम में 3 सीटों के लिए होगा मतदान, 8 राज्यों में 21 कैंडिडेट निर्विरोध बने सांसद

Rajya Sabha Election 2026: देश में आज राज्यसभा चुनाव हैं और 10 राज्यों में खाली होने वाली 24 सीटें भरी जानी हैं। हालांकि 21 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है, लेकिन 2 सीटों पर पेंच फंसा है, जिस आज मतदान के द्वारा निकाल बाहर किया जाएगा।

विज्ञापन

10 राज्यों की 24 सीटों पर आज 18 जून को चुनाव आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा चुनाव हैं। 3 राज्यों की 3 सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। लेकिन 8 राज्यों की 21 सीटों और तीनों उपचुनाव वाली सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध सांसद चुने जा चुके हैं। ऐसे में आज झारखंड और मिजोरम में ही मतदान होंगे, जिसका परिणाम शाम तक आ जाएगा।

झारखंड में 2 और मिजोरम में एक सीट के लिए मतदान होगा। वहीं झारखंड में आज कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ ‘खेला’ होने के आसार हैं, क्योंकि निर्दलीय उम्मीदवार को BJP का समर्थन है, इसलिए एक सीट पर क्रॉस वोटिंग हो सकती है। वहीं दूसरी सीट के लिए JMM-कांग्रेस में टकराव हो सकता है, क्योंकि दोनों ने अपने उम्मीदवार चुनावी रण में उतारे हुए हैं।

Explainer: राज्यसभा चुनाव कैसे होता है, कौन करता है वोटिंग, किस फॉर्मूले से तय होती है जीत?

विज्ञापन

13 राज्यों की इन सीटों पर चुनाव और उपचुनाव

बता दें कि आज मध्य प्रदेश की 3, राजस्थान की 3, झारखंड की 2, गुजरात की 4, कर्नाटक की 4, आंध्र प्रदेश की 4, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश की 1-1 सीटों पर राज्यसभा चुनाव हैं। वहीं दिवंगत अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने के बाद राज्यसभा सांसद की सीट खाली हुई थी, जिस पर आज उपचुनाव है।

तमिलनाडु में AIDMK नेता शनमुगम के इस्तीफे और विधानसभा में जाने के बाद सीट खाली हुई थी, जिस पर आज उपचुनाव है। वहीं ओडिशा में देबाशीष सामंतराय के द्वारा बीजू जनता दल छोड़ने और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद सीट खाली हुई थी, जिस पर आज उपचुनाव है। बता दें कि इन तीनों सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन

उपचुनाव वाली तीनों सीटों के उम्मीदवार चुने गए

बता दें कि महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई सीट भरने के लिए राज्यसभा उपचुनाव में राकांपा के राजेंद्र जैन नामांकित हुए थे, जो निर्विरोध सांसद चुन लिए गए हैं। तमिलनाडु से सत्ताधारी दल TVK के समर्थन से कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण चक्रवर्ती को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिया गया है। वहीं ओडिशा में BJP उम्मीदवार देबाशीष सामंतराय को निर्विरोध सांसद चुना गया है, क्योंकि वे उपचुनाव में अकेले उम्मीदवार थे। सामंतराय के द्वारा बीजू जनता दल छोड़ने और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद सीट खाली हुई थी और सामंतराय ने 26 मई को BJP जॉइन कर ली थी।

मध्य प्रदेश, कांग्रेस, गुजरात से ये कैंडिडेट चुने गए

मध्य प्रदेश की 3 सीटों से BJP के तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध राज्यसभा सांसद बन गए हैं। रिटर्निंग आफिसर अरविंद शर्मा ने तीनों को प्रमाण पत्र सौंप दिया है। कर्नाटक की 3 सीटों से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मंसूर अली खान और पवन खेड़ा को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिया गया है। वहीं एक सीट से BJP के एम नागराज निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। इन चारों सांसदों का कार्यकाल 25 जून 2026 को खत्म हो रहा है। वहीं गुजरात की 4 सीटों से BJP के चारों उम्मीदवार राजूभाई शुक्ला, मानसिंह परमार, मुकेशभाई राठवा और जितेंद्र कंजारिया भी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिए गए हैं। कांग्रेस ने चारों सीटों से कोई उम्मीदवार चुनावी रण में नहीं उतारा था।

विज्ञापन

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव में वोट कैसे हो सकता है रद्द, क्या है और क्यों खास है ‘बैंगनी’ पेन?

आंध्र प्रदेश और राजस्थान में ये निर्विरोध बने सांसद

आंध्र प्रदेश से NDA के चारों उम्मीदवार बश्याम रामकृष्ण, लिंगमनेनी रमेश, सी. विजय और सना सतीश बाबू को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिया गया है। निर्वाचन अधिकारी आर वनिता रानी ने इनके निर्विरोध सांसद चुने जाने की घोषणा कर चुकी हैं और इन्हें प्रमाण पत्र भी सौंप चुकी हैं। रामकृष्ण, विजय और सतीश बाबू TDP के सांसद बने हैं, वहीं रमेश जनसेना के सांसद बने हैं। राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटों में से एक सीट से कांग्रेस के नीरज डांगी निर्विरोध सांसद चुने गए हैं। वहीं 2 सीटों से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और अलका गुर्जर निर्विरोध राज्यसभा सांसद बन गई हैं।

विज्ञापन

ये 3 नेता निर्विरोध सांसद बने, मिजोरम में फंसा पेंच

मणिपुर से BJP की अधिकारिमयुम सरदा देवी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। अरुणाचल प्रदेश से BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताई तागाक निर्विरोध राज्यसभा सांसद बने हैं। मेघालय की एक सीट से नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) के नेता और पूर्व विधायक जेम्स पीके संगमा निर्विरोध सांसद बने हैं। संगमा मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (MDA) के उम्मीदवार हैं, लेकिन मिजोरम में पेंच फंसा है। यहां आज होने वाले चुनाव से BJP-कांग्रेस दोनों दूर हैं।

लेकिन जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) ने पार्टी के प्रवक्ता के लालतलुआंगकिमा को चुनाव टिकट दिया है। मौजूदा विधानसभा में ZPM के 27 विधायक हैं। इसलि लालतलुआंगकिमा की जीत तय है। लेकिन मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने राइटर और वकील जोथानसांगी हमार को उम्मीदवार बनाया है, इसलिए यहां मतदान कराया जाना है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola