Rajya Sabha Constitution Debate Schedule: आज से संसद सत्र का आखिरी सप्ताह शुरू होने जा रहा है। लोकसभा के अलावा आज राज्यसभा में भी तेज हलचल देखने को मिलेगी। संसद के 75 वर्ष डिबेट में पक्ष और विपक्ष आमने सामने होगा। गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे के कारण सदन में उपस्थित नहीं होंगे। वहीं संविधान पर बहस का आगाज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। इसके अलावा TMC सासंदों ने राज्यसभा में एक नया प्रयोग करने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं आज संसद में क्या कुछ खास होने वाला है?
वित्त मंत्री करेंगी बहस की शुरुआत
राज्यसभा में बीजेपी नेताओं के भाषण के क्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्यसभा में सोमवार की कार्यसूची के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बहस की शुरुआत करेंगी। वहीं बीजेपी अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बहस के दौरान इंटरवेन करेंगे। जेपी नड्डा का इंटरवेंशन मंगलवार को होगा। इसके अलावा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भाषण का समापन करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- नोएडा में 30,000 फ्लैट मालिकों की बढ़ी मुश्किलें! 4 साल पहले सौदा-खरीदा, रजिस्ट्री अब तक नहीं
शेड्यूल में हुआ अचानक बदलाव
बता दें कि इससे पहले संविधान की जो कार्यसूची सामने आई थी, उसमें भाषण की शुरुआत जेपी नड्डा के बयान से होनी थी। वहीं गृह मंत्री अमित शाह को भाषण खत्म करना था। हालांकि अमित शाह को अचानक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर जाना पड़ा। ऐसे में राज्यसभा की कार्यसूची बदल दी गई।
बहस में बोलेंगे ये बीजेपी नेता
संविधान पर शुरू होने वाली बहस में सत्तावादी बीजेपी के कई नेता हिस्सा लेंगे। हरदीप पुरी से लेकर सुधांशु त्रिवेदी, सुरेंद्र नागर, घनश्याम तिवारी और बृजलाल भी संविधान पर बहस करते नजर आएंगे। वहीं सत्तापक्ष को जवाब देने के लिए विपक्ष ने भी कमर कस ली है।
कांग्रेस ने भी कसी कमर
विपक्षी खेमें की बात करें तो संविधान पर बहस की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। खड़गे के बाद कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी, रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक समेत कई नेता अपना पक्ष रखेंगे।
TMC का अनोखा प्रयोग
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी राज्यसभा में अनोखा प्रयोग करने की घोषणा की है। TMC के 9-10 सांसद 3-4 मिनट की स्पीच देंगे। बीजू जनता दल ने भी यही फॉर्मूला अपनाया है। बीजेडी के 5 राज्यसभा सांसद 3-4 मिनट तक बोलेंगे। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव पार्टी का पक्ष रखेंगे। वहीं निर्दलीय नेता कपिल सिब्बल भी संविधान की बहस में बोलते नजर आएंगे। साथ ही जेडीयू सांसद संजय झा और आरएलडी नेता उपेंद्र कुशवाहा भी संविधान की बहस में हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें- Video: लोकसभा में पीछे हटी मोदी सरकार? कल पेश नहीं होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल
संबंधित खबरें
Explainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
1 hr ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
4 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
8 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
19 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
21 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
21 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines