Jagdeep Dhankhar Slams Mallikarjun Kharge: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की कार्यवाही मंगलवार को 7वें दिन भी जारी है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच एक बार फिर जमकर बहस हो गई। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी के संदर्भ में कहा कि मेरे को बनाने वाले यहां बैठे हैं। न रमेश बना सकता है, न आप बना सकते हैं। मुझे इस देश की जनता ने बनाया है।
इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने उनको बीच में टोकते हुए कहा कि मैं उस स्तर पर नहीं जाना चाहता। मेरी बात को ध्यान से सुनिए। आप अचानक खड़े होते हैं और कुछ भी कह देते हैं, मेरी बात को समझते भी नहीं है। इस देश और संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में कभी भी इतनी अध्यक्ष की अवमानना नहीं हुई। आपकी गरिमा पर कई बार हमला बोला है। मैंने आपकी गरिमा की रक्षा करने की कोशिश की है।
मेरे अंदर बहुत सहन शक्ति है
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आगे कहा कि आप हर बार चेयर को नीचा नहीं दिखा सकते। अब यह आपके आत्मचिंतन करने का का समय है। मेरे अंदर बहुत सहनशक्ति है। मैं खून की घूंट पी सकता हूं। मैंने क्या-क्या बर्दाश्त किया है, कितना बर्दाश्त किया है। खड़गे जी, आपको किसने बनाया है ये आप अपने आप जानें। मैंने एक मुद्दा उठाया, कैसे आपने ट्विस्ट किया। ये आप खुद सोचिए। मेरे को भी पीड़ा होती है।
कल का दिन कितना भयानक था
कुछ सदस्यों के एक बार फिर बीच में बोलने पर सभापति ने कहा कि ऐसा नहीं है खड़गे जी, कितने मौके आए हैं? जब आपकी प्रतिष्ठा को धक्का लगा है, मैंने देखा है। मैंने तो आपको बचाने की कोशिश की है और आप ये लांछन कर रहे हैं। कल का दिन कितना भयानक था। ऐसा मत कीजिए। मैं साधारण आदमी हूं। मैं जितना झुक सकता हूं, झुका हूं। कोई कहता है मैं ज्यादा झुकता हूं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः संसद में ‘शायर’ बने अखिलेश, केंद्र सरकार को धो डाला, पढ़ें लोकसभा में सपा प्रमुख की 8 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
6 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
7 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
9 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
10 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
11 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines