Rajeev Shukla Press Conference : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। अब राजनीतिक दलों का फोकस तीसरे चरण पर है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।
राजीव शुक्ला ने कहा कि यह सत्ता परिवर्तन का चुनाव है। दो चरणों की वोटिंग में महागठबंधन आगे है। अब बीजेपी 400 पार की बात नहीं करती है। मोदी की गारंटी की बात भी खत्म हो गई है। अब वे हिंदू, मुसलमान और मंगलसूत्र पर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें : कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला बोले-ऐसा कुछ नहीं
सही समय पर उचित फैसला लेगी कांग्रेस : राजीव शुक्ला
कांग्रेस ने अभीतक उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। इसे लेकर राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति उचित समय पर उचित निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि अटल की भाजपा अलग थी। अब अटल और आडवाणी की फोटो नजर नहीं आती है। 2014 से पहले बीजेपी कुछ थी ही नहीं। भाजपा ने अफसरों और पूर्व कांग्रेसियों को टिकट दिया है।
यह भी पढ़ें : ‘कांग्रेस ने राम मंदिर का नहीं, बीजेपी के कार्यक्रम का किया बहिष्कार’, राजीव शुक्ला ने दिया जवाब
यूपी में चौंकाने वाले आएंगे चुनाव परिणाम : राज्यसभा सांसद
उन्होंने कहा कि बीजेपी का वोटर नहीं निकाल रहा है। उनमें कोई जोश नहीं है। बीजेपी में बाहर के लोगों का कब्जा है। भाजपा कांग्रेसियों से भरी है। जनता बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है। उनकी पार्टी के कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं। उत्तर प्रदेश में चौंकाने वाले चुनाव रिजल्ट आएंगे। पीएम को भी रोड शो करना पड़ रहा है। दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ होगी भाजपा। राजीव शुक्ला ने आगे कहा कि वैक्सीनेशन का मामला गंभीर है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
2 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
2 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान अर्नब की स्पीड हुई स्लो, MP/UP समेत 9 जिलों में अलर्ट
4 hrs agoLIVE: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
4 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
5 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
12 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
13 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
14 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines