---विज्ञापन---

देश angle-right

‘कांग्रेस ने राम मंदिर का नहीं, बीजेपी के कार्यक्रम का किया बहिष्कार’, राजीव शुक्ला ने दिया जवाब

Rajeev Shukla Press Conference: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने राम मंदिर पर पूछे गए सवाल का जवाब दिया।

---विज्ञापन---

Rajeev Shukla Press Conference: अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस हाईकमान ने अपना स्टैंड क्लियर कर कहा है कि वे इस कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। हालांकि कांग्रेस के कई नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है, लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम में नहीं जाने का फैसला लिया है। इसे लेकर बीजेपी कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही है। जबकि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का कहना है कि ये बीजेपी और आरएसएस का चुनावी कार्यक्रम है, इसलिए वे इसमें नहीं जाएंगे। इस पूरे मामले के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला का बयान सामने आया है।

यह एक पॉलिटिकल पार्टी का प्रोग्राम

गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजीव शुक्ला ने कहा- यह एक पॉलिटिकल पार्टी का प्रोग्राम है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भाजपा ने इसको अपना कार्यक्रम बना लिया है। उस दिन के कार्यक्रम के बाद सभी कांग्रेसी वहां पर जाएंगे। राजीव शुक्ला ने आगे कहा- कांग्रेस ने राम मंदिर का कोई बहिष्कार नहीं किया है। यह मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बन रहा है। कांग्रेसी उस फंक्शन में नहीं जा रहे हैं, जो भाजपा करवा रही है। राम सभी के हैं।

---विज्ञापन---

राजीव शुक्ला ने आगे कहा- राहुल गांधी की यात्रा पहले भी सफल हुई। अब ये यात्रा मणिपुर से शुरू हो रही है। जिसमें कई राज्य कवर होंगे। वह छह हजार किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। मणिपुर से 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। केंद्र की सरकार से लोगों को न्याय दिलाने के लिए यह यात्रा शुरू की जा रही है।

---विज्ञापन---

भाजपा घबराई हुई है

वरिष्ठ नेता ने आगे कहा- कल से भाजपा अध्यक्ष ने यात्रा के बारे में बोलना शुरू कर दिया है। भाजपा इससे घबराई हुई है। बेरोजगारी पिछले 45 वर्ष में सबसे ज्यादा हो गई है और 20 लाख लोगों को रोजगार नहीं मिला। पेट्रोल महंगा हो गया। महंगाई कितनी बढ़ गई है। किसानों के साथ जो अन्याय हो रहा है, उसके खिलाफ कांग्रेस मुखर है।

---विज्ञापन---

राजीव शुक्ला ने केंद्र की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- इस सरकार ने लघु उद्योगों का बुरा हाल कर दिया है। लोग इंडस्ट्री नहीं लगा पा रहे हैं। आगे राजीव शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में इंडिया गठबंधन के लोग शामिल होंगे। सभी को निमंत्रण भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: सीतारमण के अंतरिम बजट से क्या चाहते हैं मिडिल क्लास करदाता? क्या इस बार पूरी होंगी उम्मीदें?

First published on: Jan 11, 2024 09:41 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola