राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने बीजेपी के आरोपों को किया खारिज, कहा- कांग्रेस संविधान की 'रक्षक'

राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में स्पष्ट किया है कि कांग्रेस संविधान की रक्षक है। डीके शिवकुमार ने कहा था कि 4% आरक्षण पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के लिए है, जिसमें मुस्लिम और अन्य शामिल हैं।

राजीव शुक्ला
विज्ञापन

संसद सत्र में सोमवार को विपक्ष और सरकार के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सदन में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के मुस्लिम आरक्षण पर दिए गए बयानों के लेकर दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ।

इस पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने न्यूज 24 से बात की। उन्होंने इस मुद्दे पर बीजेपी के लगाए सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार ने यह नहीं कहा कि आरक्षण देने के लिए संविधान में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान बचाने की बात करती है, जबकि भाजपा ही संविधान बदलने की बात करती है।

Advertisment

 

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने सदन में किया है स्पष्ट

राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में इस बारे में स्पष्ट किया है कि कांग्रेस संविधान की रक्षक है। उन्होंने आगे कहा कि डीके शिवकुमार ने कहा था कि 4% आरक्षण पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के लिए है, जिसमें मुस्लिम और अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री ने मांगा था जवाब

बता दें इससे पहले राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से मुस्लिमों के लिए आरक्षण पर कांग्रेस की स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा था। रिजिजू ने कहा था कि मैं सदन में बैठे कांग्रेस अध्यक्ष से स्पष्ट जवाब चाहता हूं। उन्हें अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और सदन के साथ-साथ भारत के लोगों को बताना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए संविधान में बदलाव क्यों करना चाहती है?

कांग्रेस अध्यक्ष बोले-एनडीए भारत को तोड़ रही

रिजिजू को जवाब देते हुए खड़गे ने कहा था कि कांग्रेस ने संविधान की रक्षा के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को कोई नहीं बदल सकता। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा था कि कोई भी आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता। इसे बचाने के लिए हमने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा की। उनका आरोप था कि एनडीए भारत को तोड़ रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ