IAS अफसर ने IPS अधिकारी से शादी की, लेकिन शादी के 21 दिन बाद ही उसके प्यार और धोखे की एक ऐसी खौफनाक कहानी देखने को मिली, जिसने प्रशासनिक-पुलिस विभाग के साथ-साथ पत्नी तक के होश उड़ा दिए। अफसर इस समय कानूनी झेमले में फंसा है। शादी भी टूटने की कगार पर है, वहीं नौकरी भी हाथ से जा सकती है। जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ…
राजस्थान के जयपुर जिले के मलारना चौड़ के निवासी युवराज मरमट छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने गत 21 अगस्त को तेलंगाना कैडर की IPS पी. मोनिका से शादी की। दोनों ने कोर्ट मैरिज की, लेकिन शादी को महीना भी नहीं हुआ था कि एक युवती ने युवराज पर गंभीर आरोप लगा दिए। युवती का कहना है कि युवराज ने उसका यौन शोषण किया।
यह भी पढ़ें: वह मुझे गंदे तरीके से छू रहा था, हाथ फेर रहा था…फ्लाइट में छेड़छाड़ की शिकार महिला ने सुनाई आपबीती
दोनों ने एक दूसरे पर दर्ज कराई FIR
दिल्ली की रहने वाली युवती ने युवराज के खिलाफ 24 अगस्त को दिल्ली के पटेल नगर में केस दर्ज कराया। युवती ने प्रेम जाल में फंसाकर संबंध बनाने, अबॉर्शन कराने और शादी का झूठा वादा करके किसी और से शादी करने व ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए। वहीं मामला सामने आने के बाद युवराज ने भी एक सितंबर को जयपुर के मुहाना थाने में FIR दर्ज कराई।
युवती के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज कराकर युवराज ने उस पर डेढ़ करोड़ मांगने और हनीट्रैप में फंसाने के आरोप लगाए। युवती ने पुलिस को FIR में बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। उसका तलाक हो चुका है। UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली आए युवराज से उसकी मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। तलाक के बाद युवराज ने शादी करने की इच्छा जताई।
यह भी पढ़ें: Zomato Delivery Boy और महिला ग्राहक का मैसेज वायरल, पूछा- ‘ये’ चाहिए क्या?
IAS बनने के बाद शादी का वादा किया
युवती के अनुसार, मार्च 2020 में युवराज ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर संबंध बनाए। इसके बाद यह सिलसिला जारी रहा। युवराज ने IAS बनते ही शादी करने का वादा किया था। साल 2022 में युवराज IAS बन गया। ट्रेनिंग के बीच भी वह मिलने के लिए दिल्ली आता था। दिसंबर 2022 में प्रेग्नेंट हुई तो युवराज ने जबरन गर्भपात करा दिया। युवराज से आखिरी मुलाकात 23-24 जुलाई को हुई।
FIR में युवती ने बताया कि 12 अगस्त को युवराज ने मैसेज किया। उसने लिखा कि मुझे भूल जाए। विरोध करने पर उसने डेढ़ करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया। उस समय तो मजाक समझकर बात टाल दी। इसके बाद अचानक सोशल मीडिया से युवराज और मोनिका की शादी के बारे में पता लगा। उसने युवराज को कॉल किए, लेकिन उसने एक बार भी फोन पिक नहीं किया।
यह भी पढ़ें: कुर्सी पर शेख हसीना… और घुटनों पर ऋषि सुनक, फोटो देख लोग बोले- सादगी हो तो ऐसी
FIR का पता चलने पर कॉल करके धमकाया
युवती के अनुसार, अपने साथ धोखा होने का अंदाजा होने पर वह 22 अगस्त की दोपहर को दिल्ली के पटेल नगर थाने में गई और कसे दर्ज करवाया। कॉमन फ्रेंड से केस की बात चलने पर युवराज ने कॉल करके धमकाया। युवराज की पत्नी ने भी केस वापस लेने की बात कही। इस बीच हम दोनों के कॉमन फ्रेंड ने बताया कि युवराज अब से पहले भी एक और लड़की की जिंदगी बर्बाद कर चुका है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
4 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
26 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
2 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
3 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines