Rajasthan Deputy CM Son Car Challan: राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाते हुए रील बनाने के कारण राजस्थान पुलिस ने उन पर कड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम के बेटे का पुलिस ने 7000 रुपये का चालान काटा है। पुलिस का कहना है कि डिप्टी सीएम का बेटा नाबालिग है और वो सीट बेल्ट लगाए बिना ही गाड़ी चला रहा था। उसने हाथ में मोबाइल ले रखा था और गाड़ी चलाते हुए रील बना रहा था।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डिप्टी सीएम के बेटे और उसके दोस्त का कार चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वहीं डिप्टी सीएम बैरवा ने भी बेटे की तरफ से सफाई पेश की थी। हालांकि राजस्थान पुलिस ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 7000 रुपये का चालान प्रेमचंद्र बैरवा के घर भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- 180 मिसाइल हमले, अब क्या होगा इजराइल का अगला कदम? नेतन्याहू का प्लान डिकोड
डिप्टी ने किया बेटे का बचाव
बेटे का बचाव करते हुए डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा का कहना था कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जो मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिप्टी सीएम बनाया है। डिप्टी सीएम बनने के बाद कुछ बाहरी लोग मेरे बेटे को अपनी गाड़ी में बिठाते हैं। उसे भी अच्छी गाड़ी देखने का मौका मिला है। आज मेरे बेटे को भी लोग पूछने लगे हैं। इस मामले में मेरे बेटे का कोई दोष नहीं है और न ही उसने किसी नियम का उल्लघंन किया है।
किस बात के लिए कटा चुनाव?
राजस्थान पुलिस ने बिना परमीशन गाड़ी में मॉडिफिकेशन करने के मामले में 5 हजार रुपये का फाइन लगाया है। वहीं सीट बेल्ट न पहनने के लिए 1 हजार और खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने के लिए 1 हजार रुपय का जुर्माना लगाया है। डिप्टी सीएम के बेटे का कुल 7000 रुपये का चालान कटा है।
क्या कहता है नियम?
बता दें कि मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के तहत अगर कोई नाबालिग बच्चा गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाएगा, तो उसके माता-पिता के खिलाफ 25,000 रुपये का चालान काटा जा सकता है। इसके अलावा नाबालिग पर 25 साल की उम्र तक गाड़ी चलाने पर बैन लगा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मारे गए 2 खूंखार आतंकी
संबंधित खबरें
'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
16 mins agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
43 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
46 mins agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
3 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines