नई दिल्ली: राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान मिग-21 गुरुवार रात को हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में भारतीय वायुसेना के दोनों पायलटों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि विमान रूटीन सोल्टी पर निकला था। ये हादसा बाढ़मेर के बायतु थाना क्षेत्र के भीमडा गांव में हुआ। फिलहाल क्रैश की वजह पता नहीं चल पायी है।
दुर्घटना के बाद क्रैश का वीभत्स वीडियो सामने आया है। वायु सेना ने कहा कि दुर्घटना के बारे में तथ्य इकठ्ठा किए जा रहे हैं। बाड़मेर के जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि, ‘यह वायु सेना का विमान था जो भीमड़ा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’
और पढ़िए –बड़ा हादसा टला, रनवे से उतरा Indigo का विमान
https://twitter.com/ANI/status/1552696029044060161?s=20&t=Yh78NngRnHnba6ojUUzEQQ
भारतीय वायु सेना ने कहा कि दुर्घटना में मिग-21 ट्रेनर विमान के दोनों पायलटों की जान चली गई। भारतीय वायु सेना को गहरा अफसोस है और शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
एयरफोर्स बताया है कि रात को 9 बजकर 10 मिनट पर विमान हादसा हुआ। इसमें मिग-21 ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। बताया गया कि विमान ने ट्रेनिंग के दौरान उड़ान भरी थी। भारतीय वायु सेना ने हादसे में दोनों पायलट की शहीद होने की पुष्टि की है। उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से बात की।
https://twitter.com/ANI/status/1552701095721312256?s=20&t=FrMQkYYbOaP_8ap2x1n14g
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘राजस्थान में बाड़मेर के पास भारतीय वायु सेना के मिग-21 ट्रेनर विमान के दुर्घटना में दो वायु योद्धाओं को खोने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है।’
आपको बता दें कि इससे पहले अगस्त 2021 में बाड़मेर में एक और मिग-21 विमान क्रैश हुआ था। यह फाइटर जेट ट्रेनिंग उड़ान पर था। टेक ऑफ के बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई थी और प्लेन एक झोपड़ी पर जा गिरा। हालांकि उस वक्त प्लेन क्रैश होने से पहले पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
56 mins ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
1 hr agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
2 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
3 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
3 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
4 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
4 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines