Rajasthan Ajmer Train Derail News: ट्रेन हादसे को अंजाम देने वाली घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। बीते दिन रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर रखा मिला था। वहीं अब राजस्थान के अजमेर में फिर से ट्रेन को डिरेल करने की साजिश रची गई थी। हालांकि यह साजिश नाकाम हो गई है। अजमेर में रेल की पटरी पर सीमेंट ब्लॉक रखकर ट्रेन को पटरी से उतारने की प्लानिंग थी। यह सीमेंट ब्लॉक छोटा नहीं बल्कि 70 किलो का था।
ट्रेन बेपटरी होने से बची
राजस्थान के अजमेर में बीती रात एक भयानक ट्रेन हादसा होने से बच गया। कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक पर 70 किलो का सीमेंट ब्लॉक रखा था। इस साजिश में फुलेरा से अहमदाबाद जा रही ट्रेन को पलटने की साजिश थी। मगर यह साजिश नाकाम साबित हुई। ट्रेन का इंजन सीमेंट ब्लॉक को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया और एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया।
यह भी पढ़ें- STF अफसर डीके शाही कौन? जिसने किया मंगेश यादव का एनकाउंटर; पत्नी के पद पर उठे सवाल
मौके पर पहुंची पुलिस
ट्रेन के ड्राइवर ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रैक का निरीक्षण किया तो चौंकाने वाली बात सामने आई। ट्रैक से सीमेंट ब्लॉक के टुकड़े बरामद किए गए हैं। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
1 महीने में तीसरी साजिश
राजस्थान में 1 महीने के भीतर तीसरी साजिश है। इससे पहले 28 अगस्त को बारां से छबड़ा जा रही मालगाड़ी के ट्रैक पर बाइक का स्क्रैप मिला था। मालगाड़ी का इंजन इससे टकरा गया था। वहीं 23 अगस्त को पाली में अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को बेपटी करने के लिए सीमेंट ब्लॉक रखे गए थे।
कानपुर में टला बड़ा हादसा
बीते दिन कानपुर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां रेलवे ट्रैक पर LPG सिलेंडर जैसी कई विस्फोटक चीजें मौजूद थीं। इस साजिश के तहत कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी। हालांकि प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ट्रैक पर सिलेंडर रखा देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया और लोगों की जान बच गई।
यह भी पढ़ें- Video: वंदे भारत एक्सप्रेस में क्यों लगा मालगाड़ी का इंजन? सामने आई वजह
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
1 hr agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
4 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
6 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
6 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines