इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में आरोपी शिलोम जेम्स के पास से बरामद किए गए गहनों में दो मंगलसूत्र मिले हैं, जिन्हें लेकर शिलांग पुलिस ने राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी से पूछताछ की है। इसी को लेकर राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बड़ा दावा किया है।
राजा रघुवंशी को लेकर एक और खुलासा
विपिन रघुवंशी ने न्यूज 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ से खास बातचीत में कहा, “हमारे परिवार की ओर से सोनम को सिर्फ एक ही मंगलसूत्र दिया गया था, जिसकी हमने फोटो के जरिए पुष्टि कर दी है। सवाल ये उठता है कि सोनम के पास दूसरा मंगलसूत्र कहां से आया?” विपिन ने आशंका जताई है कि संभव है कि सोनम रघुवंशी ने पहले ही राज से गुपचुप शादी कर ली हो और दूसरा मंगलसूत्र राजा ने ही दिया हो। उन्होंने कहा कि यह जांच का गंभीर विषय है।
परिवार की ओर से लगातार इस केस में सभी आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की जा रही है। विपिन रघुवंशी का कहना है कि हत्या से पहले आरोपियों ने जरूर किसी कानूनी सलाहकार से राय ली होगी, क्योंकि उनकी कंपनी में कई वकील काम करते हैं। कोर्ट में आरोपी बार-बार बयान बदल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि नार्को टेस्ट होने पर ही इस हत्या की असली साजिश सामने आ पाएगी।
बता दें कि सोनम रघुवंशी, अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी है। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी राज रघुवंशी के संबंध के चलते शादी के बाद अपने पति की हत्या करवाई है। सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा समेत तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : पुलिस के हाथ लगा सोनम का लैपटॉप, पेन ड्राइव खोल सकता है राजा की हत्या के कई राज
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की जांच कर रही मेघालय पुलिस की SIT को सोनम रघुवंशी का लैपटॉप और पेन ड्राइव मिला है। पुलिस लैपटॉप और पेन ड्राइव के साथ केस की जांच को आगे बढ़ाएगी। ये वही लैपटॉप है, जिससे सोनम ने शिलांग जाने का टिकट बुक किया था।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
3 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
4 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
6 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
7 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines